Fraud Alert: आपकी इन छोटी सी गलतियों के कारण आपके साथ हो सकती है ठगी, जानें क्या हैं ये

फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? Photo Credit:- Freepik
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? Photo Credit:- Freepik

Fraud: लोगों की मेहनत की कमाई पर जालसाज गलत नजर लगाकर बैठे रहते हैं और मौका मिलते ही लोगों को ठगने से बाज नहीं आते।

कभी बैंक अधिकारी बनकर, तो कभी डिजिटल अरेस्ट करके या कभी किसी अन्य तरीके से लोगों को ठग लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कई बार लोग अपनी एक छोटी सी गलती के कारण भी ठगी का शिकार हो सकते हैं?

ये भी पढ़ें:- Aadhaar Card: शिफ्ट हो रहे हैं नए घर में, तो इस तरीके से आधार में अपडेट करवाएं नया एड्रेस

इन गलितियों को करने से बचें:-

किसी को OTP शेयर करना

एक गलती कभी न करें कि किसी को भी ओटीपी शेयर कर दें। कई लोग कॉल पर या किसी के भी मांगने पर अगर अपना ओटीपी दे देते हैं, तो जान लें कि आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। डिलीवरी बॉय से लेकर किसी अन्य को ओटीपी शेयर करने से पहले ये जान लें कि क्या ओटीपी शेयर करना चाहिए या नहीं।

अनजाने लिंक पर क्लिक करना

कई लोग लुभावने ऑफर्स में फंस जाते हैं और उनके पास अगर कोई लोन, किसी ऑफर का अगर कोई लिंक आता है तो वो उस पर क्लिक कर देते हैं। पर ऐसी गलती आप न करें, वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: बारिश में भीग गया है मोबाइल तो चावल में रखने की जगह तुरंत करें ये काम, बच सकता है खराब होने से

अनजाने कॉल पर भरोसा करना

एक बात जान लें कि कोई भी बैंक अधिकारी या कोई और आपकी गोपनीय जानकारी आपसे नहीं ले सकता और न ही मांगते हैं। अगर कोई आपको कॉल करके अपनी बातों में फंसाकर आपकी गोपनीय जानकारी मांगता है, तो वो कभी शेयर न करें।