HomeAutomobilesMahindra Scorpio N Facelift Launch से पहले आ गई सामने; Z8L वेरिएंट...

Mahindra Scorpio N Facelift Launch से पहले आ गई सामने; Z8L वेरिएंट में कैसे होंगे Features

Mahindra Scorpio N Facelift Launch होने से पहले ही उसके Z8L ट्रिम की डिटेल्‍स सामने आ चुकी हैं। इसमें कौन से Features मिलने वाले हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra Scorpio N Facelift Launch होने से पहले ही धीरे धीरे डिटेल्‍स सामने आ रही हैं। अब इस एसयूवी के Z8L ट्रिम की डिटेल्‍स सामने आ चुकी हैं। इस ट्रिम में कौन से Features मिलने वाले हैं। कब इसे लॉन्‍च किया जाने वाला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift Launch होगी

महिंद्रा की सबसे दमदार एसयूवी में से एक स्‍कॉर्पियो एन का फेसलिफ्ट बाजार में धमाका मचाने की तैयारी कर चुका है। मेकर इसे जल्‍दी ही लॉन्‍च कर देगी। लेकिन इसके लॉन्‍च से पहले एसयूवी के टॉप वेरिएंट्स में से एक Z8L की डिटेल्‍स सामने आ चुकी हैं।

स्‍टॉक यार्ड में आई नजर

लॉन्‍च से पहले महिंद्रा स्‍कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट के वेरिएंट्स को डीलरशिप पर भेज रही है। इसी दौरान एक यूनिट को डीलरशिप के स्‍टॉक यार्ड पर देखा गया है। जहां से इसकी पूरी डिटेल मिल गई है।

क्‍या हुआ चेंज

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस यूनिट को स्‍टॉक यार्ड पर देखा है, उसमें ज्‍यादातर कॉस्‍मैटिक चेंज ही किए गए हैं। फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट ग्रिल को अपडेट किया गया है। इसके अलावा इसके डोर हैंडल में क्रोम और ड्यूल टोन 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स का अपडेट दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो फेसलिफ्ट वर्जन में पैनोरमिक सनरूफ को तो दिया ही गया है, साथ ही 540 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, 12 स्‍पीकर का सोनी का म्‍यूजिक सिस्‍टम भी अपडेट कर दिया है। फेसलिफ्ट स्‍कॉर्पियो एन में नया डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और Level-2 ADAS को भी दिया जाएगा।

मिलेगा वही इंजन

महिंद्रा ने फेसलिफ्ट वर्जन को सिर्फ कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ लाने का फैसला लिया है। इसके इंजन में किसी भी तरह का चेंज नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 2.2 लीटर टर्बो डीजल और 2.0 लीटर के पेट्रोल इंजन को ही दिया जाएगा। साथ में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स का ऑप्‍शन भी मिलेगा, कुछ वेरिएंट्स में 4Xplore को भी ऑफर किया जाएगा।

कब हो रही लॉन्‍च

महिंद्रा अपनी मिड साइज एसयूवी स्‍कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में 14-15 August 2026 को ला रही है। तभी इसकी प्राइज को अपडेट के साथ रिवील किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular