YouTube Gold Button: किसे और कैसे मिलता है गोल्डन बटन? क्या यूट्यूब देने से भी कर सकता है मना? जानें नियम

यूट्यूब पर गोल्डन प्ले बटन कितने सब्सक्राइबर पर मिलता है? Pic Credit:- Freepik
यूट्यूब पर गोल्डन प्ले बटन कितने सब्सक्राइबर पर मिलता है? Pic Credit:- Freepik

Youtube Gold Button Eligibility Criteria: अगर आपसे पूछा जाए कि आप यूट्यूब देखते हैं तो आपका जवाब शायद हां में ही होगा? क्योंकि आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति यूट्यूब देखता ही है। कोई न्यूज देखता है, तो कोई किसी का ब्लॉग या कोई गाने सुनता है आदि।

ये भी पढ़ें:- Smartphone Buying Tips: सावधान! न खरीद लें महंगा मोबाइल, इसलिए जरूर कर लें ये जरूरी काम

वहीं, जो लोग यूट्यूब चैनल चलाते हैं उन्हें यूट्यूब व्यूज के हिसाब से यूट्यूब पैसे देता है जिससे लोग कमाई करते हैं। वहीं, लोकप्रिय होने पर और यूट्यूब के नियमों का पालन करने पर यूट्यूब आपको यूट्यूब बट बतौर अवॉर्ड भी देता है। जैसे, गोल्डन यूट्यूब बटन। पर क्या आप जानते हैं ये कैसे मिलता है और किस कंडीशन में ये आपको नहीं मिल पाता?

कब मिलता है गोल्डन बटन?

अगर आपके यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं तो आपको यूट्यूब अवॉर्ड के तौर पर गोल्डन बटन देता है।

इस गोल्डन बटन पर आपका नाम (जो चैनल का नाम होता है) प्रिंट होता है और यूट्यूब इसको सीधे आपके एड्रेस पर भेजता है। अगर आप इसके लिए पात्र हैं, तो यूट्यूब आपको ये बटन जरूर देता है।

आपको करना होता है अप्लाई

अगर आप गोल्डन बटन के लिए पात्र हैं तो यूट्यूब आपको Creator Awards डैशबोर्ड पर एक नोटिफिकेशन भेजता है। इस भेज गए नोटि में एक रिडेम्प्शन कोड होता है
इस कोर्ट के जरिए ही आप यूट्यूब के पोर्टल पर जाकर अपने अवॉर्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं

ऐसे देखा जाता है यूट्यूब चैनल को

आपको गोल्डन बटन मिलेगा या नहीं, इसके लिए यूट्यूब आपके चैनल का मैन्युअल रिव्यू करता है
चेक किया जाता है कि कम्युनिटी स्ट्राइक, कॉपीराइट क्लेम, स्पैम आदि जैसी दिक्कतें आपके चैनल में तो नहीं है

इन गलतियों के कारण अटक सकता है गोल्डन बटन

जिस तरह से 10 लाख सब्स्क्राइबर पूरे होना जरूरी है। ठीक वैसे ही आपके ऑर्गेनिक सब्सक्राइबर्स यानी असली सब्सक्राइबर्स होना जरूरी है। इसके अलावा यूट्यूब सब्स्क्राइबर को बढ़ाने के लिए किसी तरह के फर्जी तरीके की मदद न ली गई हो।

ये भी पढ़ें:- Most Visiting Website: भारत के लोग किन वेबसाइट को देख रहे सबसे ज्यादा, देखें कौन है नंबर 1 पर

यूट्यूब के कुछ नियम हैं जिसमें कम्युनिटी गाइडलाइंस और टर्म्स ऑफ सर्विस और कॉपीराइट पॉलिसी शामिल है। आपको इनका पालन करना होता है, क्योंकि एक भी गलती के कारण आपको गोल्डन बटन नहीं मिल पाता है।