ABY: हर साल आपको भी मिल सकता है मुफ्त इलाज का लाभ, जानें कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? Pic Credit- Freepik
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? Pic Credit- Freepik

Ayushman Card Registration Process: केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं चलती हैं या राज्य सरकारें जिन भी योजनाओं का संचालन करती हैं, उन सभी योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जो कि भारत सरकार की योजना है और इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Aadhaar Card: क्या आपका आधार कार्ड हो चुका है अपडेट या नहीं? ऐसे करें चेक, वरना देने पड़ेंगे पैसे

कार्डधारक इस आयुष्मान कार्ड को बनवाकर सालाना अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी ये लाभ लेना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड कैसे बन सकता है। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जान सकते हैं…

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आपको भी चेक करना है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है

पोर्टल पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
फिर यहां पर आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी होती है और फिर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं जिससे आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

पहला स्टेप

आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
आपको करना ये है कि सबसे पहले तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपका आयुष्मान कार्ड बनाएगा

दूसरा स्टेप

अब अधिकारी पहले तो आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करता है क्योंकि ये जरूरी होता है और इसी से पता चलता है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं बन पाएगा
इसके बाद आपसे आपके आपसे दस्तावजे लिए जाते हैं
इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं

तीसरा स्टेप

आवेदन के समय इन दस्तावेजों को अपलोड किया जाता है
इसके बाद आपका आवेदन सबमिट कर दिया जाता है

ये भी पढ़ें:- Fire Safety: गर्मियों में आते हैं आग लगने के कई मामले, आपके घर में न लगें इसलिए रखें इन बातों का ध्यान

फिर कुछ समय बाद ही आपका आवेदन अप्रूव होकर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
ऐसे में आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और फिर आप अपना मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं।