Ayushman Card Eligibility: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आवेदन से पहले यहां जानें पात्रता के बारे में

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? Photo Credit:- pmjay.gov.in
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? Photo Credit:- pmjay.gov.in

Ayushamn Card: क्या आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानते हैं? इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना की भी अपनी पात्रता सूची है और जो लोग इस योजना के तहत पात्र हैं, सिर्फ उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Vishwakarma: क्या आप जुड़े हैं इस योजना से? रोजाना मिलते हैं 500 रुपये; जानें कैसे करें आवेदन

पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा लेता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं? आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ के जरिए आवेदन कर सकते हैं या योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप से भी आवेदन कर सकते हैं
आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर पात्र पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।

क्या लाभ मिलते हैं?

अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
आयुष्मान कार्ड के जरिए सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कार्डधारक करवा सकता है
वे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं, कार्डधारक उनमें मुफ्त इलाज करवा सकता है

किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आपको भी ये जानना है कि किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बनता है तो इसमें सबसे पहले वे लोग हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, दूसरे वे जिनका पीएफ नहीं कटता है और जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग आदि इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

कैसे चेक करें पात्रता?

अगर आपको ये चेक करना है कि क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है

ये भी पढ़ें:- AC Fridge Alert: अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो आपके एसी-फ्रिज में भी लग सकती है आग

यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
इसके बाद आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर जैसी दूसरी जानकारियां भरनी हैं और फिर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।