Govt Reel Scheme: रील बनाने के मिल रहे हैं 5 हजार रुपये, जानें क्या है मोदी सरकार की ये स्कीम

रील बनाने पर कैसे 5 हजार रुपये मिल सकते हैं? Pic Credit:- X/@MyGovHindi
रील बनाने पर कैसे 5 हजार रुपये मिल सकते हैं? Pic Credit:- X/@MyGovHindi

Reel on Rural Development: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप रील बनाते हैं? तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग लगभघ हर कोई आजकल रील बना रहा है। यही नहीं, इन लोगों को देखने वाले लोगों की भी एक बड़ी संख्या हैं जो इन रील को देखते हैं और पसंद भी करते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: मोदी सरकार कब जारी कर सकती है 20वीं किस्त? किसान यहां जान सकते हैं

अब सरकार दे रही है मौका

अगर आपको रील बनाने का शौक है और आप रील बनाते हैं, तो आपको रील बनाने के सरकार 5 हजार रुपये देगी। आपको अपनी गांव की स्वच्छता वाली रील बनाकर पोस्ट करनी है और अगर आपकी रील चुनी जाती है, तो आपको 5 हाजर रुपये की नकद

इसको लेकर MyGOV Hindi के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसको लेकर जानकारी शेयर की गई। इसमें बताया गया है कि रील बनाकर 5 हजार रुपये की नकद राशि जीती जा सकती है।

किस पर बनानी है वीडियो?

आपको जो रील बनानी है उसमें आप सुजर गांव: विकसित भारत की ओर, स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की और स्वस्थ भारत: सुजल भारत में से किसी एक थीम पर रील बना सकते हैं।

आपको अपनी तैयार की गई रील में ये दिखना है कि किस तरह मिशन ने ग्रामीण स्थानीय समुदाय और लोगों के जीवन को आसान बनाया है।
साथ ही ये भी दिखना है कि इससे उनकी आजीविका और अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है।

आप शौचलाय का महत्व और इससे होने वाली सुविधा पर रील बना सकते हैं

रील साफ-सफाई पर बना सकते हैं
जन बचाने की तकनीकों पर रील बनाई जा सकती है

पानी को कैसे शुद्ध रखा जा सकता है, इस तकनीक पर रील बन सकती है
सामुदायिक स्वच्छता की पहल पर रील हो सकती है
बारिश के पानी को संचयन करने के तरीकों पर भी आप रील बना सकते हैं

ध्यान रहे, ये तारीख है आखिरी

ये भी पढ़ें:- YouTube Gold Button: किसे और कैसे मिलता है गोल्डन बटन? क्या यूट्यूब देने से भी कर सकता है मना? जानें नियम

जान लें इस स्कीम में आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है। इसलिए आपको इस स्कीम में 31 जुलाई 2025 तक आवेदन करना है। जो 4 सबसे बेस्ट रील होंगी उन्हें 5 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।