PM Kisan Yojana: इन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त, चेक करें आप तो नहीं इस लिस्ट में

किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? Pic Credit:- Freepik
किन किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है? Pic Credit:- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर सालाना 6 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और ये पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आते हैं। ऐसे में कोई धोखाधड़ी का भी सवाल नहीं होता। पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

ये भी पढ़ें:- Jio Recharge Plan: जिओ का ये है 84 दिन वाला जबरदस्त प्लान, OTT से लेकर मिल रहे कई ढेर सारे बेनिफिट्स; जानें डिटेल्स

आप अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है। आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि किन कारणों से आपकी किस्त अटक सकती है और कहीं आप इस लिस्ट में तो नहीं है।

जल्द जारी हो सकती है 20वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जल्द जारी होनी है जिसको लेकर चर्चा है कि इस 18 जुलाई को ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि जल्द ही जानकारी सामने आ सकती है।

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

जिन किसानों ने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। योजना के तहत ये काम करवाना योजना से जुड़े किसानों के लिए जरूरी है।

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तब भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। योजना के तहत ये सबसे जरूरी काम होता है जिस करवाना अनिवार्य है।

उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिनके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है। सरकार डीबीटी के जरिए किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है। ऐसे में डीबीटी का ऑप्शन अगर आपके बैंक खाते में ऑन नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

ये भी पढ़ें:- Lok Adalat 2025: पुराना ट्रैफिक चालान बन रहा है सिरदर्द? इस दिन लोक अदालत में मिल सकता है छुटकारा

किस्त उन किसानों की भी अटक सकती है जिन्होंने आधार लिंकग का काम नहीं करवाया है। इसमें किसानों को अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है।