ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर महीने कई नई कारों को लॉन्च कर दिया जाता है। जिनमें ऐसे फीचर्स दिए जाते हैं जो कुछ साल पुरानी कारों में नहीं मिलते। इन कारों को देखकर अपनी कार पुरानी लगती है और उसे बेचकर नई कार खरीदने का मन कर रहा है तो किन 5 तरीकों को अपनाकर पुरानी कार पर तगड़ी डील ली जा सकती है। साथ में ज्यादा पैसे भी लिए जा सकते हैं। इस खबर में समझते हैं।
Car की अच्छी कंडीशन है जरूरी
किसी भी पुरानी कार को तभी आसानी से बेचा जा सकता है जब उसकी कंडीशन अच्छी हो। इसलिए जब भी कार खरीदें तो सही तरह से कार की देखभाल करें। उस समय भले ही आपको लगेगा कि आप बिना वजह ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन कार बेचते समय आपको अच्छी मिल पाएगी और यह समझ आएगा कि जो पैसे आपने कार के मेंटेनेंस में खर्च किए थे, वह गलत फैसला नहीं था।
डीलर्स के पास जाकर मूल्यांकन करवाएं
जब कार बेचने का फैसला कर ही लिया है तो नज़दीकी डीलर के पास जाकर कार का मूल्यांकन करवाएं। ऐसा करके आपको कार की खामियों की तो जानकारी मिलेगी ही साथ ही कार के लिए एक कीमत का भी पता चल जाएगा। इसके बाद आप अपनी कीमत और मूल्यांकन के बाद बताई गई कीमत के अंंतर को कम करने की कोशिश करें।
Car को ऑनलाइन लिस्ट करें
अपनी कार को सिर्फ डीलर्स के पास जाकर ही बेचने की कोशिश न करें। इसके साथ ही कार को ऑनलाइन भी लिस्ट करें। आजकल कई वेबसाइट और पोर्टल हैं जहां पर पुरानी कारों को बेचा और खरीदा जाता है। इसके लिए कार की बिडिंग भी की जाती है, जिससे आपको एक अच्छी डील मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
पेंडिंग चालान क्लियर करवाएं
जब भी कोई व्यक्ति पुरानी कार को खरीदता है तो वो यह नहीं चाहता कि कार पर कुछ भी पेंडिंग हो। अगर किसी वजह से आपकी कार के ऊपर चालान पेंडिंग हैं तो बेचने से पहले उसे क्लियर करवाएं। इसके बाद ही कार को बेचने की कोशिश करें। ऐसा करके न सिर्फ आप चिंता मुक्त हो जाएंगे बल्कि खरीदने वाले को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
डॉक्यूमेंट्स पूरे करें
कार के डॉक्यूमेंट्स से ही उसकी हिस्ट्री के बारे में पता चलता है। इसलिए कार खरीदने के बाद से उसे बेचने तक आपकी ओर से कोई भी काम कार में करवाया गया हो तो उसकी डिटेल को अपने पास सेव करके रखें। पुरानी कार खरीदने वाला भी आपकी इस कोशिश की तारीफ करेगा बल्कि आपकी मांग के मुताबिक वह डील भी करेगा, जिससे आपको अपनी पुरानी कार के लिए ज्यादा अच्छी डील मिल पाएगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply