ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। कार में सनरूफ जैसा फीचर कई लोगों को काफी अच्छा लगता है। इस फीचर की वजह से कार का केबिन ज्यादा एयरी महसूस होता है। लेकिन इस शानदार फीचर के कई नुकसान भी हैं। गर्मियों के लिए यह फीचर कितना बेकार (sunroof drawbacks) है। इस खबर में समझते हैं।
Sunroof फीचर वाली कारों की मांग ज्यादा
कारों में ADAS, Airbag जैसे सेफ्टी फीचर्स तो हमेशा ही मांग में रहते हैं, लेकिन एक ऐसा फीचर भी है जिसको बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। यह फीचर सनरूफ का है। जिसे लगभग हर कार में किसी न किस वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है। इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इस फीचर के साथ आने वाले वेरिएंट को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है।
Sunroof से गर्मियों में होता है नुकसान
सनरूफ जैसे फीचर की वजह से गर्मियों में बड़ा नुकसान होता है। इस फीचर की वजह से न सिर्फ कार के अंदर ज्यादा गर्मी रहती है, बल्कि माइलेज भी खराब होती है। सनरूफ में कार की छत में मेटल की जगह कांच का उपयोग होता है और इससे गर्मी कार के अंदर आ जाती है। जबकि मेटल की शीट ज्यादा मोटी होती है और बेहतर तरीके से गर्मी को रोकती है।
कूलिंग में हो जाता है फर्क
सनरूफ वाली कार में कांच के उपयोग की वजह से एसी को गर्मियों में ज्यादा तेज़ चलाना पड़ता है। लेकिन फिर भी कार में उतनी ज्यादा कूलिंग नहीं हो पाती जितनी ज्यादा कूलिंग बिना सनरूफ वाली कार में होती है।
माइलेज हो जाती है कम
सनरूफ वाली कार को गर्मियों में जब चलाया जाता है तो केबिन को ठंडा रखने के लिए एसी को ज्यादा तेज़ चलाना पड़ता है। जिसका असर कार की माइलेज पर पड़ता है। ज्यादा तेज़ एसी चलाने का मतलब ज्यादा ईंधन की खपत है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply