WhatsApp Wedding Card Fraud: व्हाट्सएप पर आया है शादी का कार्ड तो न करें क्लिक, वरना खाते से निकल जाएंगे पैसे, जानें कैसे बचें

शादी कार्ड के जरिए हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार। Photo Credit:- Freepik
शादी कार्ड के जरिए हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार। Photo Credit:- Freepik

Whatsapp Wedding Card Fraud Alert: लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। लोगों की मेहनत की कमाई को पलक झपकते ही ये जालसाज निकाल लेते हैं। कई बार कोई लिंक भेजकर तो कभी कोई फोटो भेजकर लोगों को ठगने का काम किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: सावधान! एक छोटी सी गलती और आपके बैंक अकाउंट से निकल जाएगी जीवन भर की कमाई

वहीं, अब जालसाज लोगों को ठगने के लिए शादी के कार्ड का सहारा ले रहे हैं। अब आप सोच रहे हैं कि शादी के कार्ड से कैसे ठगी हो सकती है? तो आप यहां जान सकते हैं कि जालसाज कैसे आपको शादी के कार्ड के जरिए ठग सकते हैं…

कैसे हो रही है ठगी?

दरअसल, जालसाज लोगों को ठगने के लिए आपके व्हाट्सएप पर कोई शादी कार्ड भेजते हैं। फिर इस कार्ड पर कैसे ही आप क्लिक करते हैं, तो आप ठगी का शिकार हो जाते हैं और आपके बैंक खाते से पैसे निकल जाते हैं।

महाराष्ट्र में हुई ठगी

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक सरकारी कर्मचारी के वहाट्सएप पर एक अनजाने नंबर से एक मैसेज आया जिसमें शादी का कार्ड था।

इस शादी के कार्ड के साथ एक मैसेज भी लिखा था, ‘वेलकम, शादी में जरूर आइए’ इसके बाद जैसे ही कर्मचारी ने इस शादी के कार्ड पर क्लिक किया, तो कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 1 लाख 90 हजार रुपये निकल गए।

शादी कार्ड नहीं होती है एपीके फाइल

जालसाज लोगों को ठगने के लिए जो शादी का कार्ड भेजते हैं, ये शादी का कार्ड नहीं APK फाइल होती है। ये आपकी जरूरी जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करती है।

ऐसे बच सकते हैं इस फ्रॉड से

किसी भी अनजाने नंबर्स से आने वाले मैसेज को बिल्कुल भी ओपन न करें

कोई फोटो, शादी का कार्ड आदि अनजाने नंबर से आए तो उस पर कभी क्लिक न करें

ये भी पढे़ं:- PM Kisan Yojana: आपको मिलेगी 21वीं किस्त या नहीं? ऐसे जान सकते हैं आप

हमेशा उन्हीं नंबरों के मैसेज देखें, जो आपके जानकार हों

किसी भी तरह की फर्जी एप को इंस्टॉल न करें और न ही किसी APK फाइल को भी आदि