6 Airbag Safety Cars: ये हैं इंडिया की सबसे सस्‍ती cars, जिनमें मिलती है सबसे ज्‍यादा सुरक्षा

6 airbag cars
6 airbag cars PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडियन मार्केट में कारों को टाइम के साथ अपडेट किया जा रहा है। चाहें फीचर्स हो या फिर सेफ्टी का मामला। हर तरीके से कारों को अपडेट किया जा रहा है। कई कारों को सेफ्टी बढ़ाने के लिए 6 Airbag के साथ ऑफर किया जा रहा है। ऐसी कौन सी कारें हैं जो कीमत (Budget Cars with 6 Airbags) में सबसे कम होने के बाद भी इस सेफ्टी फीचर के साथ खरीदी (6 Airbag Safety Cars)  जा सकती हैं।

Maruti Alto K10

मारुति इंडिया में सबसे सस्‍ती कार Alto K10 को बेचती है। इस कार को कुछ टाइम पहले तक ड्यूल एयरबैग के साथ बेचा जाता था। लेकिन अब इस कार में स्‍टैंडर्ड तौर पर 6 Airbag सेफ्टी फीचर को दे दिया गया है। इस अपडेट के साथ ही यह इंडिया की सबसे सस्‍ती 6 Airbag वाली कार (Affordable Safe Cars in India) हो गई है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये है।

Maruti Celerio

मारुति की एक और कार Celerio को भी 6 Airbag के साथ बेचा जा रहा है। इस सेफ्टी फीचर को सेलेरियो में भी स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। जिसका मतलब यह हो गया कि इसके बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए जाएंगे। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू हो रही है।

Hyundai Grand i10 Nios

हुंडई भी 6 एयरबैग सेफ्टी फीचर के साथ Grand i10 Nios को बेचती है। इस कार में भी इस सेफ्टी फीचर को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरू हो रही है।

Nissan Magnite

मारुति और हुंडई के अलावा निसान भी अपनी पॉपुलर एसयूवी मेग्‍नाइट को 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ला रही है। इस एसयूवी को 6.12 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Maruti Swift

मारुति ने मई 2024 में नई जेनरेशन स्विफ्ट को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया था। तब इस कार को 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया गया था। इसमें स्‍टैंडर्ड तौर पर यह सेफ्टी फीचर मिलता है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।