ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन मार्केट में कारों को टाइम के साथ अपडेट किया जा रहा है। चाहें फीचर्स हो या फिर सेफ्टी का मामला। हर तरीके से कारों को अपडेट किया जा रहा है। कई कारों को सेफ्टी बढ़ाने के लिए 6 Airbag के साथ ऑफर किया जा रहा है। ऐसी कौन सी कारें हैं जो कीमत (Budget Cars with 6 Airbags) में सबसे कम होने के बाद भी इस सेफ्टी फीचर के साथ खरीदी (6 Airbag Safety Cars) जा सकती हैं।
Maruti Alto K10
मारुति इंडिया में सबसे सस्ती कार Alto K10 को बेचती है। इस कार को कुछ टाइम पहले तक ड्यूल एयरबैग के साथ बेचा जाता था। लेकिन अब इस कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 Airbag सेफ्टी फीचर को दे दिया गया है। इस अपडेट के साथ ही यह इंडिया की सबसे सस्ती 6 Airbag वाली कार (Affordable Safe Cars in India) हो गई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये है।
Maruti Celerio
मारुति की एक और कार Celerio को भी 6 Airbag के साथ बेचा जा रहा है। इस सेफ्टी फीचर को सेलेरियो में भी स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। जिसका मतलब यह हो गया कि इसके बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए जाएंगे। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
Hyundai Grand i10 Nios
हुंडई भी 6 एयरबैग सेफ्टी फीचर के साथ Grand i10 Nios को बेचती है। इस कार में भी इस सेफ्टी फीचर को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
Nissan Magnite
मारुति और हुंडई के अलावा निसान भी अपनी पॉपुलर एसयूवी मेग्नाइट को 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ला रही है। इस एसयूवी को 6.12 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Maruti Swift
मारुति ने मई 2024 में नई जेनरेशन स्विफ्ट को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। तब इस कार को 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया गया था। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर यह सेफ्टी फीचर मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply