ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया की सबसे सस्ती कार Maruti Alto K10 को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। दिल्ली में इस गाड़ी के CNG बेस वेरिएंट को 6.41 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Alto K10 CNG खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन Maruti Alto K10 CNG के बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।
₹8,600 की EMI पर Maruti Alto K10 खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Alto K10 CNG के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने के लिए 1 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 5.41 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। ऑन रोड कीमत 6.41 लाख रुपये में करीब 23 हजार रुपये आरटीओ और करीब 29 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 8600 रुपये (Maruti Alto K10 CNG EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Alto K10 CNG बनी सबसे चर्चित कार?
Maruti Alto K10 CNG को एक सबसे सस्ती कार के तौर पर Maruti अपने शोरूम्स से ऑफर करती है। देश की सबसे सस्ती कार होने के साथ ही इसमें कुछ ऐसे फीचर्स को दिया जाता है तो हैचबैक सेगमेंट की कारों में कम मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें सीएनजी को भी ऑफर किया जाता है, जिससे इसकी माइलेज शानदार हो जाती है।
Maruti Alto K10 के फीचर्स की जानकारी
Maruti Alto K10 में बॉडी कलर्ड बंपर, रूफ एंटीना, फ्रंट कंसोल यूटिलिटी स्पेस, मैनुअल एसी और हीटर, पावर स्टेयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट की-लैस एंट्री, केबिन एयर फिल्टर, डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टीयरिंंग माउंटिड स्टीरियो कंट्रोल्स, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ कई शानदार फीचर्स को दिया गया है।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply