car insurance claim: कार में लगी हो ये खास चीज़ तो क्‍लेम लेने की प्रक्रिया हो जाती है आसान, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

car insurance claim with dashcam
car insurance claim with dashcam PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दुनिया के कई देशों की तरह इंडिया में भी हर घंटे रोड एक्‍सीडेंट होते रहते हैं। कई बार कार ड्राइवर की गलती न भी हो, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है और कार को हुए नुकसान की भरपाई करने में इंश्‍योरेंस कंपनी भी देरी करती है। लेकिन कार में एक खास फीचर को लगाया हुआ हो तो फिर न सिर्फ कार्रवाई से राहत मिल जाती है बल्कि इंश्‍योरेंस कंपनी भी क्‍लेम देने में ज्‍यादा समय नहीं लगाती। यह खास फीचर कौन सा है और इससे कैसे फायदा (car insurance claim) मिलता है। इस खबर में समझते हैं।

car insurance claim में कौन सा खास फीचर करता है मदद

मॉडर्न कारों में कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं। लेकिन अभी भी काफी कम कारों में कार मेकर्स डैशकैम जैसे जरूरी फीचर को नहीं देती। इस फीचर की वजह से कई विपरीत स्थितियों में भी आपको सुरक्षित रहने में मदद मिल जाती है।

car insurance claim में कैसे करता है मदद

डैशकैम को कार के फ्रंट और रियर की वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए लगाया जाता है। जब कार को सड़क पर चलाया जाता है तो इसमें पूरी एक्टिविटी रिकॉर्ड हो जाती है। अगर कोई परेशानी हो जाए तो फिर इसमें रिकॉर्ड हुई वीडियो (Dashcam Footage for Proof) से इस बात की जानकारी आसानी से मिल जाती है कि गलती किसकी है और ड्राइवर को न सिर्फ पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से राहत मिलती है बल्कि इंश्‍योरेंस कंपनी के पास उस वीडियो क्लिप को देकर जल्‍दी क्‍लेम पास (Car Accident Claims) करवाया जा सकता है।

लोगों को समझ आ रहा फायदा

भले ही कार मेकर्स इस सेफ्टी फीचर को ऑप्‍शनल एक्‍सेसरीज़ की तरह ऑफर कर रही हों, लेकिन अब लोगों को इसका फायदा धीरे धीरे समझ आ रहा है। जिसकी वजह से कुछ मेकर्स इस फीचर को अब कार के साथ ही देने लगे हैं और आपकी कार में यह फीचर नहीं है तो आफ्टर मार्केट भी इसे आसानी से इंस्‍टाल करवाया जा सकता है।

क्‍या है Price

वैसे तो डैशकैम की क्‍वालिटी और कंपनी के ऊपर इसकी Price निर्भर करती है। लेकिन आमतौर पर 2 हजार रुपये से लेकर 10-15 हजार रुपये तक के बजट में इस फीचर को खरीदकर कार में इंस्‍टाल करवाया जा सकता है। जिसके बाद उसकी एप को फोन में इंस्‍टाल कर वीडियो रिकॉर्ड और सेव रखी जा सकती है।