ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंंडियन रोड्स पर बाइक चलाते हुए इंश्योरेंस होना जरूरी होता है। बिना वैलिड इंश्योरेंस के ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाते हैं तो ट्रैफिक पुलिस चालान भी काट सकती है। इसलिए बाइक इंश्योरेंस को टाइम पर रिन्यू करवाना जरूरी होता है। किन 3 बातों को समझकर रिन्यूअल में जबरदस्त फायदा (Bike Insurance Renewal Guide) मिल सकता है। इस खबर में समझते हैं।
NCB का नहीं होगा नुकसान
बाइक का इंश्योरेंस अभी वैलिड है और अगले साल के लिए इसे रिन्यू करवाते हैं तो NCB का नुकसान नहीं होता। इंश्योरेंस के प्रीमियम में एनसीबी की वजह से प्रीमियम काफी कम हो जाता है और आपका बड़ा फायदा होता है।
ऑनलाइन रिन्यू करवाने में है फायदा
कुछ लोग बाइक के शोरूम या किसी एजेंट के जरिए अपनी बाइक इंश्योरेंस को रिन्यू करवाते हैं। ऐसा करने की जगह अगर एक बार ऑनलाइन भी चेक किया जाए तो हो सकता है कि आप एक बेहतर डील पा सकें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंश्योरेंस रिन्यूअल करवाते हुए एक से ज्यादा कंपनियों की कीमत और आईडीवी को चेक किया जा सकता है। जिससे प्रीमियम कम भी किया जा सकता है और पैसे बचाए जा सकते हैं।
कवर हो जाता है रिस्क
बाइक इंश्योरेंस वैलिड रहते हुए अगर आगे के साल के लिए पॉलिसी को खरीद लिया जाए तो फिर इससे रिस्क कवर हो जाता है। मान लिजिए आपने अपनी बाइक के इंश्योरेंस को टाइम से रिन्यू नहीं करवाया और पॉलिसी रात 12 बजे खत्म हो गई और कुछ घंटे में बाइक चोरी हो जाए या फिर कोई बुरी घटना बाइक के साथ हो जाए तो आप उसके लिए क्लेम नहीं ले सकते। बाइक ठीक करवाने में तो फिर भी आपका खर्च कम होगा, लेकिन अगर इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म होने के बाद बाइक चोरी ही हो जाए तो फिर न तो बाइक को वापस लाया जा सकेगा और न ही इंश्योरेंस से मिलने वाले पैसे से नई बाइक को खरीदा जा सकेगा।
क्या है NCB
बाइक के इंश्योरेंस के लिए बताए गए पहले पाइंट में हमने NCB का जिक्र किया है। जिसका मतलब नो क्लेम बोनस होता है। एक साल की पॉलिसी के दौरान अगर कोई क्लेम नहीं लिया जाता तो अगले साल पॉलिसी रिन्यू करवाते टाइम टोटल प्रीमियम में कम से कम 20 पर्सेंट एनसीबी देकर बड़ा फायदा लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply