ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में गर्मियों की शुरुआत हो गई है। साउथ इंडिया से लेकर नॉर्थ इंडिया तक दोपहर के टाइम में गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में कार को ठंडा रखने के लिए किन 4 टिप्स (summer car care) को ध्यान में रखा जा सकता है। जिससे आपकी कार हमेशा कूल रहेगी। इस खबर में पढ़ते हैं।
summer car care – गर्मियों में कार को खास देखभाल की जरुरत
गर्मियों में कार को खास देखाभाल की जरुरत होती है। ऐसा नहीं करते हैं तो फिर कई परेशानियां सामने आने लगती हैं और उनको ठीक करवाने के लिए सर्विस सेंटर पर हजारों रुपये ले लिए जाते हैं। अपनी बिज़ी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालकर गर्मियों में भी कार को कूल (car cooling tips) कूल रखा जा सकता है।
कार वॉश से मिलेगी ठंडक
आमतौर पर जो लोग अपनी कार को गंदा रखते हैं और साफ सफाई नहीं करते हैं, उनकी कार साफ कार के मुकाबले थोड़ी ज्यादा गर्म रहती है। इसलिए रोज़ न सही लेकिन हफ्ते में एक दिन कुछ घंटे अपनी कार के लिए निकालें और अच्छी तरह से सफाई करें। जेट स्प्रे और फोम के साथ कार को अच्छी तरह से साफ कर सकते हैंं।जिससे न सिर्फ आपकी कार चमचमाती रहेगी बल्कि धूप को भी अच्छी तरह से रिफ्लेक्ट (heat protection for vehicles) कर पाएगी और कार ठंडी रहेगी।
summer car care – सीधी धूप में न करें पार्क
कार को ठंडा रखने का सबसे आसान और बिना खर्चे वाला तरीका यही है कि कार को वहां पार्क न करें जहां पर सीधी धूप कार पर पड़े। इस तरह पार्क करने से एक तरफ तो कार गर्म होती है और लगातार ऐसी लापरवाही से कार का पेंट भी जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए गर्मियों में अपनी कार को छांव में या फिर कवर्ड पार्किंग में ही पार्क करें। इससे आपकी कार का टेंपरेचर कम रखने में मदद मिल पाएगी।
शेड का करें इस्तेमाल
कार को ठंडा रखने के लिए शेड्स का इस्तेमाल भी करना चाहिए। लेकिन इनका उपयोग तभी करना चाहिए जब कार को सुरक्षित जगह पर पार्क कर दिया जाए। इसके बाद कार की विंडशील्ड से लेकर साइड विंडो पर शेड्स को लगा दें। इससे धूप कार के अंदर नहीं आ पाएगी और आपकी कार थोड़ी ठंडी रह पाएगी।
एसी की सर्विस करवाएं
गर्मियों में कार को चलाते हुए गर्मी न लगे इसके लिए एसी को अच्छे से काम करना पड़ता है। गर्मियों के अलावा भी कार चलाते हुए धूल-मिट्टी एसी के फिल्टर और रेडिएटर को चोक कर सकती है। इसलिए गर्मियों में कार के एसी की सफाई करवाएं और जरूरी हो तो एसी फिल्टर बदल दें। रेडिएटर को बदलने की जगह उसे अच्छी तरह से साफ करवाएं और गैस को भी चेक करवाएं। इससे गर्मियों में कूल कूल होकर सफर किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply