ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट ड्राइवर की लापरवाही की वजह से होते हैं। इनमें से भी हादसे तब ज्यादा होते हैं जब तेज स्पीड में दूसरी कार को ओवरटेक किया जाता है। कार चलाते हुए ओवरटेक करने का सही तरीका क्या है। किन 5 टिप्स (overtaking tips) को सीखने पर हैवी ड्राइवर बना जा सकता है। आइए पढ़ते हैं।
overtaking tips – सबसे पहले अपनी कार की क्षमता पहचानें
जिस तरह आप किसी घड़ी, जूते या ऐसी ही किसी चीज़ को पहनते हैं तो उसे अपने शरीर का एक पार्ट बना लेते हैं। ऐसे ही जब कार चलाते हैं तो कार को भी अपना ही हिस्सा मानना चाहिए। इसके अलावा कार की सही और असल क्षमता को पहचानकर ही सेफ ड्राइविंग (safe overtaking tips) की जा सकती है। ऐसा न करने पर एक्सीडेंट के चांस भी बढ़ जाते हैं।
रोड पर रहें चौकन्ने
जब भी रोड पर कार में ड्राइविंग कर रहे हों तो हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। खासतौर पर जब आप किसी दूसरी कार को ओवरटेक करने जा रहे हों तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सामने से कोई दूसरी कार या वाहन आपकी ओर नहीं आ रहा हो। सामने की सड़क पूरी तरह खाली होने पर ही ओवरटेक (traffic overtaking guide) करना बेहतर होगा।
overtaking tips – डबल-ट्रिपल ओवरटेकिंग से बचें
कई बार रोड पर बाईं ओर चल रहे वाहन को दूसरी कार ओवरटेक करने की कोशिश करती है तो पीछे से तीसरी कार भी साथ में ओवरटेक करने की कोशिश करती है। इस तरह की ओवरटेकिंग से न सिर्फ एक्सीडेंट के चांस बढ़ते हैं बल्कि हादसा होने पर यह ज्यादा जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए पहले उस कार को ओवरटेक करने दें जिसे ज्यादा जल्दी हो और खुद थोड़ा इंतजार करके रोड क्लियर होने पर ओवरटेक (driving safety techniques) करें।
साइड मिरर में भी देखने की आदत डालें
कुछ लोग कार ड्राइव करते समय साइड मिरर को नहीं देखते। इस तरह की लापरवाही कई बार जान पर भारी पड़ जाती है। ओवरटेकिंग का उसूल है कि जब भी आप ओवरटेक करने की तैयारी करें तो आखिरी टाइम तक साइड मिरर को देखना जारी रखें। इससे आपको यह पता चल पाएगा कि आपके आगे के साथ ही पीछे से कोई ऐसी कार या अन्य वाहन तो नहीं आ रहा जो आपको भी ओवरटेक करना चाह रहा हो।
गलत साइड से न करें ओवरटेक
इंडिया में राइट हैंड ड्राइव कार होती हैं और इसलिए बाईं ओर से ही आगे बढ़ा जाता है। ओवरटेक करने के लिए रोड पर दाईं ओर आना होता है और फिर ओवरटेक किया जाता है। लेकिन कई बार लोग गलत साइड से ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा कर बैठते हैं। इंडिया में चल रहे हों तो हमेशा राइट साइड से ही किसी भी कार को ओवरटेक करें।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply