PVC Aadhaar: किसी से न बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, खुद कर सकते हैं 75 रुपये में अप्लाई

aadhar card
aadhar card PC-FReepik

PVC Aadhaar: अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आपका कितना नुकसान हो सकता है या कौन सा काम अटक सकता है शायद, ये आपको बताने की जरूरत न हो? क्योंकि लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें:- Pan Card: क्यों पैन कार्ड नंबर 10 अंक का ही होता है? यहां समझिए इसका मतलब

जैसे, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार चाहिए होता है। इसी तरह अब पीवीसी आधार कार्ड का भी ट्रेंड है जिसे लोग बनवाते हैं, लेकिन आप इसे खुद ही बनवा सकते हैं यानी आपको किसी साइबर कैफे या किसी और से इसे बनवाने की जरूरत नहीं है।

साइबर कैफे से न बनवाएं

अगर आपको पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो साइबर कैफे से इसे बनवाने से बचें, क्योंकि यहां से बनाए कार्ड मान्य नहीं होते और किसी भी सरकारी काम में आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। UIDAI के मुताबिक, ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर नहीं होता। इसलिए ऐसे कार्ड न बनवाएं।

फिर कहां से बनवाएं PVC आधार कार्ड?

स्टेप 1

आपको अगर पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल uidai.gov.in पर जाकर अपनी पसंद की भाषा चुन लेनी है
इसके बाद आपको ‘माय आधार’ वाले सेक्शन में जाना है
अब आप देखेंगे तो आपको ‘ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड’ का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें

स्टेप 2

फिर आपको अपना आधार नंबर यहां पर भरना होता है और साथ ही आपको कैप्चा कोड भरना है
इसके बाद आपको ‘सेंड ओटीपी’ वाला बटन दबाना है
अब आपके उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जो आपके आधार से लिंक है

स्टेप 3

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उसे यहां भरें
फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है

ये भी पढ़ें:- AC: क्या आपको पता है क्या होता है AC में टन का मतलब? वजन तो बिलकुल नहीं है, यहां जानें

इसके बाद आपको पीवीसी आधार कार्ड के लिए 75 रुपये की पेमेंट करनी है
आप ऑनलाइन पेमेंट कर दें
फिर आपके एड्रेस पर डाक द्वारा कुछ दिनों के अंदर आपका पीवीसी आधार कार्ड पहुंच जाता है।