ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में हर रोज़ करोड़ों कारों को सड़कों पर किसी न किसी कारण से चलाया जाता है। इनमें कई कारों का एक्सीडेंट भी हो जाता है। लेकिन सड़कों पर चलने वाली कारें अंदर बैठे लोगों के लिए कितनी सेफ होती है इसकी जानकारी हादसे के समय मिलती है। इसके अलावा भी Car Crash Test में भी कारों की मजबूती की जानकारी मिलती है। क्या इस तरह के टेस्ट से कोई फायदा मिलता है। 3 पाइंट्स में समझते हैं।
क्यों किया जाता है Car Crash Test
भारत में B-NCAP के साथ ही दुनिया भर में NCAP जैसी संस्था कारों का Car Crash Test करती है। इस तरह के टेस्ट को सिर्फ इसलिए किया जाता है, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि वह कार हादसे के दौरान अंदर और बाहर किस तरह से लोगों की जान बचा सकती है। इसके नतीजों के हिसाब से ही कार को 0 से 5 के बीच रेटिंग दी जाती है। जहां 0 की रेटिंग सबसे खराब होती है तो 5 की रेटिंग वाली कारों को सबसे ज्यादा सेफ माना जाता है।
कितनी स्पीड पर होती है टेस्टिंग
Bharat NCAP में किसी भी कार को टेस्ट करते हुए उसकी स्पीड को अलग अलग टेस्ट के मुताबिक रखा जाता है। फ्रंटल क्रैश टेस्ट में इसकी स्पीड 64 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी जाती है। साइड क्रैश में स्पीड को 50 किलोमीटर तक रखा जाता है और पोल टेस्ट में किसी भी कार की स्पीड को 29 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आस-पास तक रखा जाता है।
किस तरह मापते हैं सेफ्टी
किसी भी कार के क्रैश टेस्ट के टाइम उसमें कुछ डमी रखी जाती हैं। यह डमी किसी इंसान की तरह होती हैं, इनका डिजाइन और इनका वजन एक व्यस्क के साथ ही बच्चों की डमी को भी टेस्ट किया जाता है। इन डमी में सेंसर लगाए जाते हैं, जिससे क्रैश के टाइम बॉडी के किस पार्ट पर सबसे ज्यादा असर होता है, इसकी जानकारी मिलती है।
कितना समय लगता है
आमतौर पर किसी भी कार को क्रैश टेस्ट में एक महीने तक का समय लग जाता है। इस दौरान स्टॉक यार्ड से किसी भी कार को सिलेक्ट किया जाता है और फिर करीब 5 से 6 कारों को लेकर क्रैश टेस्ट किया जाता है। एक ही दिन में सभी कारों पर टेस्ट नहीं किया जाता बल्कि अलग अलग दिन और समय पर इनको टेस्ट किया जाता है। इसलिए किसी भी कार के क्रैश टेस्ट के नतीजों को आने में एक महीने के आस-पास का टाइम लगता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply