PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: जिन किसानों ने नहीं किए हैं ये 3 काम, उनकी अटक सकती है 20वीं किस्त; चेक करें आप तो नहीं इसमें
इस बार योजना से जुड़े किसानों को 20वीं बार 2 हजार रुपये मिलने हैं यानी 20वीं किस्त जारी होनी हैं, लेकिन अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये ये किस्त किसानों के बैंक खाते में कब तक भेजी जाएगी।
देर हो चुकी है किस्त को
पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसा कि पिछली जारी हुई किस्तों में देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में आई, तो इसके चार महीने के अंतराल पर फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी हुई।
इस हिसाब से 20वीं किस्त के जारी होने के चार महीने का अंतराल जून 2025 में हो रहा था, लेकिन अब तक ये किस्त जारी नहीं हुई है। ऐसे में किसानों का इंतजार पहले से लंबा हो चुका है।
खत्म होने वाला है जुलाई का महीना
जहां जून में 20वीं किस्त जारी नहीं हुई तो इसके बाद चर्चाएं थीं कि 20वीं किस्त जुलाई में जारी हो सकती है। पर जुलाई का महीना भी दो दिन में खत्म होने वाला है और अब तक आधिकारिक रूप से किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? यहां देखें पात्रता सूची
हालांकि, माना जा रहा है कि अब ये किस्त अगस्त में ही जारी हो सकती है और इसका एलान विभाग द्वारा जल्द ही किया जा सकता है। इसकी जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply