Independence Day Sale For Smartphone: क्या आप इस बार नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए Amazon और Flipkart पर Independence Day सेल शुरू हो चुकी है। यहां से आप अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Apple Sale: iPhone के इस मोबाइल पर मिल सकती है 11 हजार रुपये से अधिक की छूट, जानें इस जबरदस्त डील के बारे में
इस सेल में आपको कई ऐसे स्मार्टफोन मिल जाएंगे जिनमें दमदार बैटरी, और जबरदस्त डिस्प्ले के अलावा भी कई शानदार फीचर मिल रहे हैं। सबसे खास बात ये कि ये स्मार्टफोन आपको 25 हजार रुपये से भी कम की कीमत पर मिल सकते हैं।
सेल में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन:-
OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट की सेल में OnePlus Nord 4 8+128GB मॉडल स्मार्टफोन 23 हजार 891 रुपये में लिस्ट हुआ है। इसमें आपको Snapdragon 7+ Gen 3 मिल जाता है। साथ ही ये मोबाइल 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कैमरा इस मोबाइल का ओके-ओके है।
POCO X7 Pro स्मार्टफोन
इस सेल से आप POCO X7 Pro स्मार्टफोन ले सकते हैं। इसमें आपको Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर, IP69 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाते हैं। बात बैटरी की करें तो आपको इसमें 90W चार्जिंग वाली 6550mAh बैटरी मिल जाती है। 8+256GB वेरिएंट वाला मोबाइल आपको इस सेल में 23999 में मिल सकता है।
OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन
OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन की बैटरी 2 दिन तक चल सकती है, क्योंकि ये स्मार्टफोन 7100mah की बैटरी के साथ आता है। इस मोबाइल का चार्जर 80W SuperVOOC के साथ आता है जिसकी वजह से ये जल्दी चार्ज हो जाता है। इस मोबाइल की परफॉर्मेंस भी अच्छी बताई जाती है और 8+128GB वेरिएंट की कीमत 23,969 रुपये रखी गई है।
ये भी पढ़ें:- BSNL Recharge: बीएसएनएल लाया महज 1 रुपये में अलनिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, जानें वैलिडीटी
Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन
Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो ये एकदम प्रीमियम है। इसमें आपको 50MP टेलीफोटो के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है। अगर आप कैमरा के शौकीन हैं तो ये आपके लिए अच्छा स्मार्टफोन हो सता है। सेल में ये मोबाइल आपको 22 हजार 900 रुपये में मिल सकता है, जो 8+128GB वेरिएंट है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन












Leave a Reply