Vivo V60 Launch Date: Vivo V60 स्मार्टफोन के लिए हो जाएं तैयार, जानें किस दिन होगा भारत में लॉन्च और फीचर-कीमत भी

Vivo V60 स्मार्टफोन कब लॉन्च हो रहा है? Photo Credit:- Instagram/vivo_india
Vivo V60 स्मार्टफोन कब लॉन्च हो रहा है? Photo Credit:- Instagram/vivo_india

Vivo V60 Price In India: मार्केट में आए दिन कई दमदार और नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। अलग-अलग कंपनियां नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ अपनी कंपनी के स्मार्टफोन को लॉन्च करती है। जैसे, अब Vivo अपने V60 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Independence Day Sale: शुरू हुई ये धमाकेदार सेल, 25 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं आपके मतलब के स्मार्टफोन

दरअसल, अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं या किसी अपने को गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं, तो आप Vivo V60 स्मार्टफोन के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि ये मोबाइल भारत में लॉन्च होने वाला है।

Vivo V60 स्मार्टफोन भारत में कब होगा भारत में लॉन्च?

Vivo कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी कि Vivo V60 स्मार्टफोन को भारत में 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस दिन ये स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा।

कैसे हो सकते हैं फीचर?

Vivo V60 स्मार्टफोन को कंपनी 12 अगस्त को लॉन्च करेगी और कंपनी ने इस बार इसे बड़ी बैटरी, नए कैमरे और नए चिपसेट के साथ उताने का प्लान किया है। माना जा रहा है फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए ये स्मार्टफोन बेहद खास हो सकता है। वहीं, Vivo के अपकमिंग फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा।

कैमरा कैसा हो सकता है?

बताया जा रहा है कि इस V60 स्मार्टफोन में 50MP Zeiss सुपर टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। ये 10 गुणा टेलीफोटो स्टेज पोर्टेट और Zeiss मल्टी-फोकल पोर्टेट फीचर से लैस होगा। माना ये भी जा रहा है कि इसमें 50MP का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo V60 स्मार्टफोन

माना जा रहा है कि Vivo V60 स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि, बात कलर कलेक्शन की करें तो माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Auspicious Gold, Mist Gray और Moonlit Blue कलर ऑप्शन में आ सकता है।

ये भी पढ़ें:- Apple Sale: iPhone के इस मोबाइल पर मिल सकती है 11 हजार रुपये से अधिक की छूट, जानें इस जबरदस्त डील के बारे में

क्या हो सकती है कीमत?

वैसे तो कंपनी ने अभी Vivo V60 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्टस की मानें तो Vivo V60 स्मार्टफोन को भारत में 35 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सही कीमत का पता तो 12 अगस्त को 12 बजे ही पता चलेगा।