Mercedes AMG CLE 53 Coupe इंडिया में लॉन्च – पलक झपकते पकड़ लेती है 270 KMPH स्पीड

Mercedes AMG Cle 53 Coupe
Mercedes AMG Cle 53 Coupe PC-autechbiz.in

Mercedes AMG CLE 53 Coupe Launched: इंडियन मार्केट में लग्‍जरी और सुपर कार्स को लेकर काफी दीवानगी दिखाई देती है। इस दीवानगी को देखकर मर्सिडीज ने एएमजी सीरीज की नई Mercedes AMG CLE 53 Coupe को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया है। इसमें कैसे फीचर्स हैं, क्‍या स्‍पेशल है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes AMG CLE 53 Coupe Launched

मर्सिडीज ने इंडियन मार्केट में एक और परफॉर्मेंस कार Mercedes AMG CLE 53 Coupe को लॉन्‍च (AMG CLE 53 India launch) किया है। इस कार में स्‍टाइलिश इंटीरियर के साथ एएमजी परफॉर्मेंस वाला इंजन दिया है।

Mercedes AMG CLE 53 Coupe फीचर्स

इंडियन मार्केट में लॉन्‍च हुई Mercedes AMG CLE 53 Coupe में 11.9 इंच पोट्रेट इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, सेंट्रल में तीन एसी वेंट्स, सीट्स पर रेड कलर‍ स्टिचिंग, एएमजी के लिए खास डिजाइन वाला स्‍टेयरिंग व्‍हील, दो एक्‍स्‍ट्रा टच कंट्रोल्‍स, वायरलेस एंड्राइट ऑटो, एपल कार प्‍ले, 64 कलर्स एंबिएंट लाइट्स, बर्मेस्‍टर साउंड सिस्‍टम, वायरलेस चार्जर, मेमोरी पावर्ड सीट्स, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, कार्बन फाइबर डिजाइन फिनिश को दिया है।

Mercedes AMG CLE 53 Coupe इंजन

कार मेकर ने इस नई एएमजी में 3 लीटर ट्विन टर्बो स्‍ट्रेट 6 इंजन दिया है। जो 48V माइल्‍ड हाइब्रिड सिस्‍टम के साथ आ रहा है। इस इंजन से कार को 449 हॉर्स पावर और 40 न्‍यूटन मीटर ओवरबूस्‍ट के साथ 560 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इस कार में 9स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्‍स भी है। जो मर्सिडीज 4+Matic सिस्‍टम के साथ आता है। यह कार कितनी तेज है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ 4.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्‍पीड 270 KMPH (Mercedes AMG top speed) है।

Mercedes AMG CLE 53 Coupe प्राइज

इंडियन मार्कट में इसे लॉन्‍च तो कर दिया है। लेकिन इसकी बुकिंग और डिलीवरी कुछ दिनों में शुरू होगी। फिलहाल इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 1.35 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही इंडिया में अब एएमजी लाइनअप में टोटल 10 ऑप्‍शंस हो गए हैं।