2025 Yezdi Roadster इंडिया में लॉन्‍च, Royal Enfield Meteor और Honda CB 350 की बढ़ेगी टेंशन

2025 Yezdi Roadster
2025 Yezdi Roadster PC-autotechbiz.in

2025 Yezdi Roadster: इंडिया में रोडस्‍टर बाइक्‍स को काफी लोग पसंद करते हैं। इसलिए Royal Enfield से लेकर Honda तक ऐसी बाइक्‍स को ऑफर कर रही हैं। अब Jawa Yezdi ने भी इंडिया में 2025 यज्‍दी रोडस्‍टर को लॉन्‍च‍ किया है। इस बाइक में क्‍या चेंज किए गए हैं। कैसे फीचर्स दिए हैं। किस प्राइज पर इसे ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2025 Yezdi Roadster इंडिया में लॉन्‍च

इंडियन मार्केट में यज्‍दी एक पुराना नाम है। बाइक मेकर ने 12 August 2025 को नई रोडस्‍टर बाइक को लॉन्‍च किया है। इस बाइक में इंजन से लेकर डिजाइन तक में कई छोटे बड़े चेंज किए हैं और बाइक को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की है।

[twenty20 img1=”2642″ img2=”2643″ offset=”0.5″ before=”2025 Yezdi Roadster” after=”2025 Yezdi Roadster”]

2025 Yezdi Roadster फीचर्स

यज्‍दी ने 2025 रोडस्‍टर में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। साथ में यह दावा भी किया है कि इतने पेट्रोल में इस बाइक से 350 किलोमीटर सफर किया जा सकेगा। साथ में बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, आगे और पीछे के पहियों में डिस्‍क ब्रेक, टेलीस्‍कोपिक फ्रंट सस्‍पेंशन, 795 एमएम सीट हाइट, 6 फैक्‍ट्री कस्‍टम किट, 50 से ज्‍यादा कॉम्‍बिनेशन ऑप्‍शंस, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट, एलईडी इंडीकेटर को दिया है।

[twenty20 img1=”2644″ img2=”2645″ offset=”0.5″ before=”2025 Yezdi Roadster” after=”2025 Yezdi Roadster”]

2025 Yezdi Roadster इंजन

यज्‍दी ने इसमें पहले से बेहतर अल्‍फा2 इंजन दिया है, जो 334 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्‍विड कूल्‍ड यूनिट है। इस इंजन से बाइक को 29.1 हॉर्स पावर और 29.6 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। नंबर्स में तो यह पुराने इंजन जैसा ही लगता है, लेकिन बाइक मेकर ने कहा है कि इसके अंदर कई बदलाव हुए हैं। इंजन के साथ 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलेगा।

क्‍या है प्राइज

2025 यज्‍दी रोडस्‍टर बाइक को इंडियन मार्केट में स्‍टैंडर्ड और प्रीमियम वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। स्‍टैंडर्ड वेरिएंट में Sharkskin Blue (₹ 2,09,969), Smoke Grey (₹ 2,12,969), Bloodrush Maroon (₹ 2,16,969) और Savage Green (₹ 2,16,969) कलर्स के ऑप्‍शंस मिलेंगे। प्रीमियम वेरिएंट में सिर्फ Shadow Black (₹ 2,25,969) कलर मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Autotechbiz.in (@autotechbiz)

होगा इनसे मुकाबला

इंडियन मार्केट में इस बाइक का मुकाबला Royal Enfield Meteor 350 (Royal Enfield Meteor rival) और Honda CB 350 के साथ होना तय है।