PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं? यहां कर सकते हैं चेक

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आ सकती है? Photo Credit:- Freepik
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आ सकती है? Photo Credit:- Freepik

PM Kisan Yojana 21st Installment Release Date: केंद्र सरकार की योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अब तक 20 किस्त जारी हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:- FASTag Annual Pass की प्री-बुकिंग में धमाका—सिर्फ कुछ घंटों में 1.4 लाख पास बिके, बना नया रिकॉर्ड

वहीं, अब पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। पर ये लाभ किन किसानों को मिलेगा और किन किसानों की किस्त अटक सकती है?

कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 21वीं किस्त की है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।

पर माना जा रहा है कि नवंबर या दिसंबर में 21वीं किस्त जारी हो सकती है, क्योंकि हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और 21वीं किस्त के चार महीने का समय इसी समय पर हो रही हा।

किन्हें मिल सकती है किस्त और किन्हें नहीं?

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए अपात्र हैं तो आपको लाभ नहीं मिलता
अगर आपने गलत तरीके से इस योजना में आवेदन भी किया है, तो भी आपको किस्त का लाभ नहीं मिलता क्योंकि ऐसे लोगों की पहचान कर आवेदन रद्द किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या अभी भी किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 20वीं किस्त? यहां जानें जवाब

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवा लेते हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।