Google Pixel 10 Series Price And specifications: अगर आप भी नया मोबाइल लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए गूगल ने भारत के बाजार में Google Pixel 10 की Series लॉन्च कर दी है।
ये भी पढ़ें:- Hotel Hidden Camera: आपके होटल रूम में तो नहीं हिडन कैमरा? एक मिनट में ऐसे करें चेक
गूगल की इस सीरीज में पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो XL और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड मॉडल हैं, जिन्हें लॉन्च किया गया है।
खास क्या है?
गूगल ने जो पिक्सल 10 की सीरीज लॉन्च की है उसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इस सीरीज के लॉन्च हुए सभी मॉडल में पहली बार ये है कि ये सभी मॉडल ट्रिपल कैमरा के साथ आए हैं।
पहले Google Pixel 10 के बारे में जानते हैं
Google Pixel 10 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इस मोबाइल में आपको गूगल टेंसर G5 प्रोसेसर, टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप है। जबकि, इस मोबाइल में 125GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है।
बात कैमरे की करें तो इसमें आपको 48MP वाइड कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नजर बैटरी पर भी डाल लेते हैं। इसमें आपको 4,970mAh की बैटरी मिल रही है। वहीं, इस फोन की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।
Google Pixel 10 Pro
इसमें आपको 6.3 इंच का सुपर एक्टुआ LTPO OLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल में गूगल टेंसर G5 चिप और टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप मिल रही है। वहीं, इसमें आपको 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल रहा है।
नजर कैमरे पर दौड़ाएं तो यहां आपको 50MP वाइड कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। जबकि, फ्रंट कैमरे की बात करें तो ये आपको 42MP का मिल रहा है।
वहीं, आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी डाउन न हो जाए जिसके लिए आपको 4,870mAh की बैटरी मिल रही है। वहीं, कीमत की बात करें तो ये आपको 1.09 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा।
Google Pixel 10 Pro XL
Google Pixel 10 Pro XL में आपको 6.8 इंच का सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले मिल रही है। इसमें आपको 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल रहा है। वहीं, फोन गूगल टेंसर G5 चिप भी मिल रही है। कैमरे की बात कर लेते हैं, तो आपको फ्रंट कैमरे में 42MP का कैमरा मिल रही है। जबकि, आपको बैक में 50MP वाइड, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:- Mobile Game Alert: आपके मोबाइल पर आपके बच्चे भी खेलते हैं गेम तो हो जाएं सावधान, वरना बैंक खाता हो सकता है खाली
इसमें आपको बैटरी भी दमदार मिल रही है जो 5,200mAh की है। वहीं, इस मोबाइल की कीमत 1.24 लाख रुपये से शुरू होती है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स












Leave a Reply