TVS KING KARGO HD EV: इंडियन मार्केट में टीवीएस मोटर्स ने नया इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर लॉन्च किया है। इस 3-व्हीलर को ऐसे फीचर दिए हैं जो सेगमेंट फर्स्ट हैं। TVS KING KARGO HD EV को कितनी रेंज, फीचर्स और प्राइज पर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
TVS KING KARGO HD EV लॉन्च
टीवीएस ने ऑफिशियली इंडिया में किंग कार्गो एचडी ईवी को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक सेगमेंट के 3-व्हीलर को अर्बन और सेमी अर्बन यूजर्स की जरुरत को ध्यान में रखते हुए ही लॉन्च किया है।
किन फीचर्स के साथ आएगा
टीवीएस के नए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर को कुछ ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सेगमेंट में पहली बार किसी को दिए हैं। इस स्कूटर में एलईडी लाइट्स, पूरी तरह से खुलने वाली खिड़कियों वाला केबिन, स्टाइलिश डोर ट्रिम्स, पावर गियर मोड, ब्लूटूथ इनेबल्ड कार्गो 3-व्हीलर, टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट के साथ 26 से ज्यादा फीचर, ट्विन-एक्सिस रियर-व्यू मिरर, रियल-टाइम ट्रैकिंग, रिमोट एसेट कंट्रोल, एपीआई, अलर्ट, रिपोर्ट, रिमाइंडर और इंटेलिजेंट डैशबोर्ड सहित 31 फीचर्स मिलते हैं।
रेंज और पावर
इस 3-व्हीलर में टीवीएस ने 8.9 kWh की मोटर दी है। जो इसे 156 किलोमीटर की रेंज देगी। इस बैटरी को 0-80 पर्सेंट चार्ज करने के लिए 3.10 घंटे लगेंगे। ड्राइवर को इससे 3 ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे जो 0-30 की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकेंड में पकड़ पाएंगे। इसकी टॉप स्पीड भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी 235 एमएम है और वॉटर वेडिंग कैपेसिटी 500 एमएम है। इस पर 6.6 फीट का बड़ा लोड डेक दिया है।
प्राइज
टीवीएस के नए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर को सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद के अलावा राजस्थान और बेंगलुरू में बेचा जाएगा। इसकी प्राइज 3.85 लाख रुपये है और इस पर 6 साल या 1.5 लाख किलोमीटर जो भी पहले हो वारंटी मिलेगी। इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू होगी और इसके सीएनजी वेरिएंट को भी 2025 के आखिर में लॉन्च कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply