Renault Duster: इंडियन मार्केट में बीते कुछ सालों से एसयूवी सेगमेंट को काफी प्राथमिकता दी जा रही है। जिसकी वजह है कि सभी कार मेकर इस सेगमेंट में कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए तैयार रहते हैं। अब रेनो अपनी ऐसी एसयूवी को कमबैक करवाने जा रही है जो पहले भी काफी धूम मचा चुकी है। रेनो डस्टर की नई जेनरेशन को कब इंडिया लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Renault Duster का होगा कमबैक
इंडिया में रेनो की डस्टर एसयूवी का कमबैक काफी जल्दी होने वाला है। रेनो ने भी इसको ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है। साथ में यह भी बताया है कि अगले कुछ महीनों में इसके प्राइज को बता दिया जाएगा।
नया होगा डिजाइन
रेनो की डस्टर को नए डिजाइन के साथ कमबैक करवाया जाएगा। इसमें नए डिजाइन और थीम वाले अलॉय व्हील्स होंगे। साथ में नया बंपर, नया लोगो, वाई शेप डीआरएल और टेल लाइट, ब्लैक रूफ रेल और ओआरवीएम मिलेंगे। इसके अलावा नई ट्राइबर और काइगर की तरह इसके नाम की बैजिंग भी रियर में बड़े अक्षरों में होगी।
इंटीरियर भी होगा फ्रेश
एसयूवी के इंटीरियर को भी बिल्कुल फ्रेश रखा जाएगा। जिसके लिए इसके इंटीरियर में भी वाई शेप एसी वेंट्स, थ्री स्पोक स्टेयरिंग व्हील, फ्लोटंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, ADAS को भी देने की तैयारी है।
कब तक होगी लॉन्च
कार मेकर ने यह तो कंफर्म कर दिया है कि अगले कुछ महीनों में ही इसे लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अभी लॉन्च की डेट कंफर्म नहीं हुई है। जैसे ही यह भी कंफर्म होगी, Autotechbiz.in आपको उसकी भी अपडेट सबसे पहले देगा।
किनसे मुकाबला होगा
इंडिया में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा और सेल्टॉस जैसी एसयूवी की बादशाहत है। लेकिन डस्टर का कमबैक होने से Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq जैसी मिड साइज एसयूवी को टेंशन हो सकती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply