Tata Cars: इंडियन कार मेकर टाटा मोटर्स हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई कारों को ऑफर कर रही है। GST Council की मीटिंग में कारों पर जीएसटी कम करने के फैसले के बाद अब इनको खरीदना आपके बजट में हो जाएगा। टाटा ने बता दिया है कि वह जीएसटी के नए स्लैब के लागू होने के बाद अपनी कारों की प्राइज को कितना कम (Tata cars discount) कर रही है।
कितनी सस्ती होंगी कारें
टाटा मोटर्स ने एलान कर दिया है कि वह जीएसटी दरों में कमी (GST price cut) का फायदा अपने कस्टमर्स को भी दे रही है। इसके लिए वह अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों और एसयूवी के प्राइज को कम (Tata car offers) करेगी।
पहली बार खरीदने वालों को होगी सुविधा
टाटा मोटर्स में मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेष चंद्रा ने बताया कि 22 सितंबर 2025 से प्रभावी, यात्री वाहनों पर जीएसटी में कटौती एक प्रगतिशील और समय पर लिया गया निर्णय है, जो पूरे भारत में लाखों लोगों के लिए व्यक्तिगत परिवहन को और अधिक सुलभ बनाएगा। माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण, माननीय वित्त मंत्री की मंशा और हमारे ग्राहक प्रथम दर्शन के अनुरूप, टाटा मोटर्स जीएसटी में कमी का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुँचाकर इस सुधार की मंशा और भावना का पूरा सम्मान करेगी। इससे हमारी लोकप्रिय कारों और एसयूवी की रेंज सभी क्षेत्रों में और भी अधिक सुलभ हो जाएगी, जिससे पहली बार वाहन खरीदने वालों को सुविधा होगी और ग्राहकों के व्यापक वर्ग के लिए नए युग की परिवहन क्षमता में तेजी आएगी।
कितनी कम होगी प्राइज
मेकर ने बताया है कि उसकी सबसे सस्ती हैचबैक कार टियागो की प्राइज को 75 हजार रुपये तक कम (Tata car price drop) किया जाएगा। अभी इसे 5 लाख रुपये एक्स शोरूम की स्टार्टिंग प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।
टाटा टिगोर की प्राइज में 80 हजार रुपये कम हो जाएंगे। अभी इस कॉम्पैक्ट सेडान कार को इंडियन मार्केट में 6 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।
टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz को भी खरीदने के लिए 1.10 लाख रुपये तक कम देने होंगे। फिलहाल इस कार को इंडियन मार्केट में 6.89 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।
टाटा की माइक्रो एसयूवी Tata Punch के प्राइज में भी 85 हजार रुपये तक कम होंगे। अभी इस कार की एक्स शोरूम प्राइज 6 लाख रुपये है।
Tata Nexon की भी प्राइज कम की जाएगी और इसकी एक्स शोरूम प्राइज में 1.55 लाख रुपये तक कम होंगे। अभी इसे 8 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।
Tata Curvv को अभी 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन नई दरें लागू होने के बाद इसकी प्राइज में 65 हजार रुपये तक कम हो जाएंगे।
टाटा की प्रीमियम फाइव सीटर एसयूवी Tata Harrier को खरीदने पर भी 1.40 लाख रुपये कम देने होंगे। अभी इस एसयूवी का एक्स शोरूम प्राइज 15 लाख रुपये से शुरू होता है।
Tata Safari की एक्स शोरूम प्राइज 15.50 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन अब इसकी प्राइज में भी 1.45 लाख रुपये कम होने वाले हैं।
कब से कम होगी प्राइज
जीएसटी की नई दरों को 22 September 2025 से लागू किया जाएगा। तभी से टाटा भी अपनी कारों की प्राइज में कमी कर देगी। लेकिन ज्यादा जानकारी के लिए मेकर ने सलाह दी है कि कस्टमर्स शोरूम पर जाकर अपनी पसंद की एसयूवी और उसके वेरिएंट की प्राइज की पूछताछ कर सकते हैं।
Price Reduction on Tata Cars
| Nameplate | Reduction in Price (Rs.) |
|---|---|
| Tiago | up to 75,000/- |
| Tigor | up to 80,000/- |
| Altroz | up to 1,10,000/- |
| Punch | up to 85,000/- |
| Nexon | up to 1,55,000/- |
| Curvv | up to 65,000/- |
| Harrier | up to 1,40,000/- |
| Safari | up to 1,45,000/- |
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply