Kia Seltos से Carens तक धमाकेदार ऑफर – 22 Sept तक बचाएं 1.75 लाख रुपये

kia seltos
kia seltos PC- KIA

Kia Sonet से लेकर Seltos और Carens Clavis पर किआ ने 22 September तक लाखों रुपये के ऑफर दे दिए हैं। किस कार पर कितनी सेविंग का मौका मिल गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia लाई ऑफर

किआ ने इंडिया में GST की नई स्‍लैब के लागू होने से पहले ही कस्‍टमर्स को लाखों रुपये के डिस्‍काउंट (Kia Seltos discount) का ऑफर दे दिया है। इस ऑफर को किआ ने अपने 3 मॉडल्‍स पर दिया है जिसमें से एक SUV और 2 MPV हैं।

किस मॉडल पर क्‍या ऑफर

किआ ने बताया है कि Kia Seltos पर 1.75 लाख रुपये का ऑफर मिल रहा है। Kia Carens पर 1.26 लाख और Carnes Clavis पर 1.45 लाख रुपये का ऑफर (Kia Carens Clavis deal) दिया जाएगा। लेकिन शर्त यही होगी कि कस्‍टमर को 22 September से पहले कार की डिलीवरी लेनी होगी।

ऑफर में क्‍या मिलेगा

किआ के इस ऑफर में मेकर 58 हजार रुपये तक के प्री-जीएसटी और 1.17 लाख रुपये के त्‍योहारी ऑफर्स दे रही है। इन तीनों कारों के अलावा भी बाकी कारों पर भी किआ कुछ न कुछ ऑफर देगी।

GST से ज्‍यादा हो सकता है फायदा

किआ ने भले ही अपने कस्‍टमर्स के लिए 1.75 लाख रुपये के ऑफर 3 कारों पर दिए हों। लेकिन 22 September 2025 से सभी मेकर्स अपनी कारों के प्राइज में 28 पर्सेंट जीएसटी की जगह 18 और 40 पर्सेंट की जीएसटी लगाएंगे। जिससे सस्‍ती कारों पर तो सीधा 10 पर्सेंट और महंगी कारों पर सेस की सेविंग होगी, जिससे थोड़ा रुककर कार खरीदना शायद ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है।