Toyota Rumion में सफर करना अब पहले से ज्यादा सेफ हो गया है। टोयोटा ने अपनी बजट एमपीवी को हाल में ही सेफ्टी अपडेट्स (Toyota Rumion safety update) दिए हैं। किस तरह के सेफ्टी अपडेट के साथ अब टोयोटा रुमियन आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Toyota Rumion को मिले अपडेट
टोयोटा ने रुमियन एमपीवी को अपडेट करते हुए नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। जिससे इसमें ट्रैवल करना अब पहले से ज्यादा सेफ हो गया है। मेकर ने ऑफिशियली इसकी जानकारी दी है।
टोयोटा ने दिए कौन से अपडेट्स
मेकर ने बताया है कि इस एमपीवी को अब स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर 6 एयरबैग्स के साथ अपडेट (Toyota Rumion new features) किया गया है। जिससे ट्रैवलर्स को 360 डिग्री सेफ्टी मिल (Toyota Rumion protection) जाती है। इसके अलावा मेकर ने इसके टॉप V वेरिएंट में टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया है। जो लगातार टायर पर नजर बनाए रखता है और टायर प्रैशर कम या ज्यादा होने पर आपको जानकारी भी देता है।
स्टैंडर्ड मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स
रुमियन में स्टैंडर्ड तौर पर कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जिनमें वीएससी, हिल होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।
मिलता है ताकतवर इंजन
टोयोटा की इस एमपीवी को 1.5 लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन के ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। जिससे इस एमपीवी को पेट्रोल में 20.51 किलोमीटर और सीएनजी में 26.11 किलोमीटर चलाया जा सकता है। साथ में 5स्पीड मैनुअल और 6एटी के साथ पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं।
मिलते हैं ये फीचर्स
रुमियन में आई-कनेक्ट, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट, रिमोट लॉक/अनलॉक, क्लाइमेट कंट्रोल और सेफ्टी अलर्ट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और प्रीमियम आर्कमिस सराउंड सेंस ऑडियो सिस्टम, 17.78 सेमी स्मार्टप्ले कास्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल टोन इंटीरियर प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, ड्यूल टोन मशीन्ड अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कितनी है प्राइज
मेकर ने इस सेफ्टी अपडेट के बाद भी इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में 10.44 लाख रुपये की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply