Fraud Hone Par Kis Helpline Number Par Call Karein: अगर आप फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो आपको बिना इंतजार किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहिए। स्कैमर्स लोगों को बेवकूफ बनाकर या डरा-धमकाकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।
यहां तक कि आजकल तो फ्रॉड ऐसे होते हैं जिनमें लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की जाती है। अगर आपके साथ कभी फ्रॉड हो जाता है तो आपको पता होना चाहिए कि आपको कौन से हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना है।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar New App: जल्द आने वाला है आधार का नया एप, मोबाइल नंबर हो पाएगा चेंज या नहीं; यहां जानें
फ्रॉड से बचना है, तो न करें ये गलतियां:-
ज्यादातर लोग फ्रॉड का शिकार इसलिए होते हैं, क्योंकि या तो वो किसी उपहार, ऑफर्स आदि के लालच में गलती कर बैठते हैं या फिर अगर वो डिजिटल अरेस्ट हो जाते हैं, तो वो डर जाते हैं और किसी को कुछ नहीं बताते। ऐसा कभी न करें।
कभी भी कोई आपको अनजाने कॉल, मैसेज आदि पर कुछ भी ऑफर्स दे या डराए-धमकाए, लेकिन आपको अपनी कोई जानकारी न शेयर करनी है और न ही किसी को कोई पैसे ट्रांसफर करने हैं।
फ्रॉड होने पर इस नंबर पर करें कॉल
आपके साथ कभी अगर किसी तरह का कोई फ्रॉड हो जाता है, तो आपको सबसे पहले सरकार के ऑफिशियल राष्ट्रीय साइबर अपराध के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है और आपके पैसे वापस भी मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- October Bank Holidays: दिवाली-छठ से लेकर दशहरा तक, जानें अक्टूबर में आपके शहर में कब-कब बंद रहने वाले हैं बैंक
आप सरकार के ऑफिशियल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply