UPI Relief on Double Toll Tax: दोगुने Toll Tax से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है! UPI से मिलेगी राहत, जानें सरकार का यह फैसला कब से लागू होगा?

toll plaza India
toll plaza India PC- IHMCL

UPI Relief on Double Toll Tax: अभी तक FASTag के बिना टोल टैक्‍स पर डबल टोल दिया जाता है। लेकिन अब जल्‍द ही इस झंझट से UPI बचाने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने इसकी जानकारी खुद दी है। मंत्रालय ने बताया है कि कैसे और कब से यह सुविधा शुरू की जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

शुरू होगी सुविधा

FASTag के बिना अभी तक कार यूजर्स को डबल टोल टैक्‍स (UPI toll tax payment) देना पड़ता है। जिसे यूपीआई या कैश दोनों तरह से दिया जाता है। लेकिन अब जल्‍दी ही नई सुविधा को शुरू किया जाने वाला है। जिससे कार यूजर्स को नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर बड़ी राहत (Toll tax relief update) भी मिलेगी।

क्‍या होगा यूपीआई से फायदा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी खुद दी है। जिसके मुताबिक वैलिड, वर्किंग फास्टैग के बिना टोल टैक्‍स प्लाजा में एंट्री करने वाले वाहनों से लागू उपयोगकर्ता शुल्क का दोगुना टैक्‍स लिया जाएगा, अगर टैक्‍स को कैश में दिया जाता है। लेकिन अगर फास्‍टैग के बिना पेमेंट यूपीआई से होगा तो फिर टैक्‍स 1.25 गुना ही देना पड़ेगा।

ऐसे समझना होगा आसान

उदाहरण के लिए, यदि किसी वाहन को वैध फास्टैग के माध्यम से 100 रुपये का उपयोगकर्ता शुल्क देना है, तो नकद में भुगतान करने पर शुल्क 200 रुपये और UPI के माध्यम से भुगतान करने पर 125 रुपये होगा।

सरकार ने क्‍यों लिया फैसला

केंद्र सरकार की ओर से इस तरह का फैसला इसलिए लिया गया है क्‍योंकि इससे कैश पेमेंट की जगह डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा सके। इसी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम, 2008 में संशोधन (Government toll policy 2025) भी किया गया है।

कब से होगा लागू

मंत्रालय के मुताबिक नए फैसले को 15 November 2025 से लागू कर दिया जाएगा। यानि 15 नवंबर से यूपीआई से पेमेंट करने पर दोगुने टोल टैक्‍स की जगह सिर्फ 1.25 गुना टैक्‍स ही देना होगा।