Lok Addalat: इंडिया में हर साल चालान माफ करवाने के लिए लोक अदालत लगवाई जाती है। अगर सितंबर में मौका छूट गया है तो फिर इस साल कब अगला मौका मिलने वाला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
कब लगेगी Lok Adalat
इंडिया में अब एक और लोक अदालत लगने वाली है। यह साल की आखिरी लोक अदालत होगी और साल की चौथी अदालत लगाई जाएगी। इस कोर्ट को 13 दिसंबर 2025 (Traffic challan settlement date) को पूरे इंडिया में लगाया जाएगा।
क्या होता है
लोक अदालत में पुराने और काफी समय से चल रहे लंबित मामलों का निपटारा (Lok Adalat challan waiver) किया जाता है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, सिविल मामले और छोटे छोटे मामलों का निपटारा किया जाता है।
कैसे होता है काम
लोक अदालत में जहां पुराने मामलों का निपटारा किया जाता है। वहीं इनमें से कुछ में राहत भी मिल जाती है। लेकिन यह पूरी तरह से कोर्ट के ऊपर निर्भर करता है। या फिर कोर्ट ऐसे मामलों में बेहद कम राशि को जमा करने का ऑर्डर देती है।
चाहिए कौन से डॉक्यूमेंट्स
लोक अदालत में चालान माफ करवाने के लिए चालान की कॉपी, चालान का नंबर, चालान की तारीख, गाड़ी की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरुरत होती है। किसी वजह से अगर कोई व्यक्ति निजी तौर पर कोर्ट में पेश न हो पाए तो फिर वह लोक अदालत जाने वाले व्यक्ति को पावर ऑफ अटार्नी दे सकता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply