TVS Apache RTX लॉन्च: एडवेंचर और टूर बाइक सेगमेंट में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस, यहां जानें कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी!

TVS Apache RTX
TVS Apache RTX PC- autotechbiz.in

TVS Apache RTX को इंडियन मार्केट में आज ऑफिशियली लॉन्‍च किया गया है। मेकर ने इस बाइक को कितना ताकतवर इंजन दिया है। इस बाइक में कैसे फीचर्स दिए हैं। इसकी क्‍या प्राइज रखी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS Apache RTX लॉन्‍च

टीवीएस ने एडवेंचर सेगमेंट में नई 300 सीसी बाइक TVS Apache RTX को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को अपाचे रेंज वाले 300 सीसी इंजन के साथ ही ऑफर किया है।

ताकतवर है इंजन

मेकर ने इस बाइक को 299.1 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक DOHC इंजन दिया है जो 36 PS की पावर और 28.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है । यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, फ्यूल इंजेक्शन, असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ स्टील ट्रेलिस फ्रेम के साथ आ रही है।

मिले शानदार फीचर्स

टीवीएस ने नई एडवेंचर बाइक में 4 राइड मोड अर्बन, रेन, टूर और रैली को तो दिया ही है। साथ में इस बाइक में  क्विकशिफ्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5”TFT क्लस्टर, डीआरएल के साथ क्लास-डी हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, लिनियर ट्रैक्‍शन कंट्रोल, एडजस्‍टेबल लीवर, इजी पैनियर और टॉप केस माउंट, 5वे ब्‍लूटूथ के साथ मैप मिररिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (बीटीओ) जैसे फीचर्स को भी दिया है।

कितनी है प्राइज

मेकर ने नई एडवेंचर और टूर बाइक TVS अपाचे आरटीएक्‍स 300 को इंडिया में 1.99 लाख रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। जिसे कुछ टाइम के बाद मेकर अपनी तरफ से बदल भी सकती है।