Bank Holiday For Diwali 2025 And Dhanteras: धनतेरस से लेकर दिवाली जैसे बड़े पर्व कुछ ही दिनों में आने वाले हैं। 18 अक्टूबर को इस बार धनतेरस मनाया जाएगा और 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली।
जबकि, बड़ी दिवाली यानी महालक्ष्मी पूजा वाला दिन 20 अक्टूबर को है। ऐसे में क्या धनतेरस और दिवाली पर बैंक खुले रहेंगे या नहीं?
धनतेरस को बैंक खुलेंगे?
18 अक्टूबर को कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा देश के बाकी शहरों में रोज की तरह बैंक खुलेंगे।
दिवाली वाले दिन क्या बैंक खुलेंगे?
20 अक्टूबर यानी दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
आगे की छुट्टियां भी देखें:-
22 अक्टूबर
दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना
23 अक्टूबर
भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा होने के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला
25 अक्टूबर
महीने के दूसरे शनिवार की पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी
26 अक्टूबर
पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा
27 अक्टूबर
छठ पूजा (शाम की पूजा) की वजह से कोलकाता, पटना और रांची
28 अक्टूबर
छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची
31 अक्टूबर
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply