PM Kisan Yojana: क्या आपको नहीं मिलेगी 21वीं किस्त? यहां जानें अपनी पात्रता के बारे में

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसे मिलेगी? Photo:- Freepik
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसे मिलेगी? Photo:- Freepik

PM Kisan Nidhi 21 Kist: जब भी सरकार कोई योजना चलाती है तो कई चीजें देखती है। उदाहरण के लिए अगर आप एक किसान हैं तो आप केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।

इस योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में दी जाती हैं और इस बार इस योजना की 21वीं किस्त रिलीज होनी है। पर क्या आपको ये किस्त मिलेगी या नहीं?

ये भी पढ़ें:- Diwali Dhanteras Bank Holiday: क्या इस बार धनतेरस-दिवाली पर बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें

कब रिलीज होगी 21वीं किस्त?

इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है जिसमें हर बार की तरह पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलनी है। पीएम किसान योजना के तहत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है।

इसी हिसाब से अगर किस्त जारी होने वाले पैटर्न को देखें और नियमों की मानें तो 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि नवंबर में 21वीं किस्त रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल जानकारी आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा।

क्या आपको मिलेगी 21वीं किस्त?

अगर आपको योजना के अंतर्गत जारी होने वाली किस्त चाहिए तो आपका योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। अगर आप योजना के लिए पात्र नहीं हैं, तो गलत तरीके से योजना में आवेदन करने के बाद भी आपको लाभ नहीं मिलेगा।

विभाग द्वारा समय-समय पर जांच की जाती है और जो अपात्र किसान मिलते हैं, उनके नाम योजना से हटाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Diwali 2025: दिवाली पर सोना खरीदने वाले सावधान! एक गलती ठगा हुआ करवा सकती है महसूस

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को तीन काम करवाने होते हैं। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी, दूसरा काम है भू-सत्यापन और तीसरा काम है आधार लिंकिंग का।