PM Kisan Yojana 21 Installment Release Date: जहां एक तरफ लोग दिवाली के इंतजार में हैं, तो वहीं किसान भी दिवाली के अलावा 21वीं किस्त के इंतजार में भी है।
ये भी पढ़ें:- Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? एक छोटी सी गलती और फिर…
जी हां, क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसे लेकर कई चर्चाएं हैं। जैसे, ये किस्त दिवाली से पहले आएगी या बाद में आएगी। किसानों का आखिर 21वीं किस्त का इंतजार कब खत्म होगा।
2-2 हजार रुपये मिलने हैं किसानों को
पीएम किसा योजना के तहत जो किसान पात्र होते हैं, उन्हें साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी खुद पीएम किसान योजना की किस्त जारी करते हैं और डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त हस्तांतरित करते हैं। इस बार भी 21वीं किस्त में किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलने हैं।
ये भी पढ़ें:- Amazon Diwali Sale: महंगे से महंगे स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर, जानें किस मोबाइल पर कितना मिल रहा डिस्काउंट
कब आ सकती है किस्त?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त रिलीज हो चुकी है। 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी हुई थी। वहीं, इसके बाद अभी तीन राज्यों (पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश) के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिल चुका है, क्योंकि इन राज्यों के किसानों को बाढ़, बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान पहुंचा था।
इसलिए मोदी सरकार ने इन किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए इन्हें 21वीं किस्त का लाभ समय से पहले दिया। दूसरी तरफ अब योजना से जुड़े बाकी करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- Diwali 2025: घर पर कर रहे हैं लाइटिंग तो गलती से भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है हादसा
पर अभी ये कहना जल्दबाजी हो सकती है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले आ सकती है, क्योंकि अब तक सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं बताई गई है। इसलिए माना ये भी जा रहा है कि दिवाली के बाद ये किस्त जारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply