Mahindra Scorpio N Facelift इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकती है। मेकर ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन पहली बार टेस्टिंग (Mahindra Scorpio N facelift testing) के टाइम इसे देखा गया है। एसयूवी में किस तरह के बदलावों पर इस रिपोर्ट में बात कर रहे हैं। पढ़ते हैं।
आने वाला है Mahindra Scorpio M Facelift
महिंद्रा की बिग डैडी के नाम से मशहूर एसयूवी स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट की तैयारी हो चुकी है। मेकर इस एसयूवी को फिलहाल टेस्ट कर रही है। इसी दौरान एसयूवी को सड़क पर देखा गया है।
और क्या मिली डिटेल्स
टेस्ट के टाइम एसयूवी को देखा तो गया है, लेकिन इसे कैमोफ्लाज किया गया था, जिस वजह से इसकी पूरी डिटेल तो सामने नहीं आ पाई, लेकिन कैमोफ्लाज की वजह से यह भी अंदाजा मिल गया कि इसमें क्या क्या बदलाव किए जा सकते हैं। टेस्टिंग यूनिट हर तरफ से कवर किया गया था। लेकिन इसके इंडीकेटर और ब्रेक लाइट्स को छोड़ा गया था।
डिजाइन में नहीं होंगे बदलाव
रिपोर्ट्स में जो फोटो अपलोड की गई है उसके हिसाब से तो एसयूवी के मूल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होंगे। लेकिन फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के साथ ग्रिल, बंपर, लाइट्स को देने की उम्मीद है। इंटीरियर में भी अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।
इंजन भी पुराना रहेगा
महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो एन को भले ही मिड लाइफ अपडेट दे रही हो, लेकिन इसमें पुराने ही इंजन का यूज किया जाएगा। इसमें अभी भी 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जाता है, जो आगे भी दिया जाएगा। साथ में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को ही दिया जाएगा। 4Xpolre नाम से ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटी भी फेसलिफ्ट में मिलेंगी।
कब होगी लॉन्च
महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट पर ऑफिशियली तो कोई भी डिटेल अभी तक नहीं दी है। लेकिन फिर भी हो रही टेस्टिंग से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिंद्रा इस एसयूवी के मिड लाइफ अपडेट को इंडियन मार्केट में 2026 के पहले क्वार्टर में लॉन्च कर सकती है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply