Hyundai Venue को चुनौती देने आती हैं ये 7 सब-4 मीटर SUVs, खरीदने से पहले जानें कौन सी कार है आपके लिए बेस्ट?

Hyundai Venue को मेकर सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। जल्‍द ही इसकी नई जेनरेशन लॉन्‍च होने वाली है। मार्केट में इसको किस मेकर की किस एसयूवी से चुनौती मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Venue

हुंडई की वेन्‍यू की नई जेनरेशन 4 नवंबर को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च हो जाएगी। इस एसयूवी की अभी वाली जेनरेशन को इंडियन मार्केट में 7.26 से 12.46 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।

Maruti Brezza

हुंडई की वेन्‍यू को सबसे ज्‍यादा कड़ी चुनौती मारुति सुजुकी ब्रेजा से मिलती है। मार्केट में इस एसयूवी को 8.26 से 13.01 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के बीच ऑफर किया जाता है।

Tata Nexon

टाटा भी नेक्‍सन को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर करती है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 7.32 से 14.05 लाख रुपये के बीच है।

Kia Sonet

हुंडई की तरह ही किआ भी सोनेट को लंबे टाइम से इंडियन मार्केट में ऑफर कर रही है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 7.30 से 14 लाख रुपये तक है।

Kia Syros

किआ सोनेट के अलावा इंडियन मार्केट में सिरोस को भी सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में वेन्‍यू से मुकाबला करने के लिए ऑफर किया जा रहा है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 8.67 से 15.94 लाख रुपये के बीच है।

Nissan Magnite

निसान भी इसी सेगमेंट में अपनी इकलौती एसयूवी मैग्‍नाइट को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 5.62 से 10.76 लाख रुपये के बीच में हैं।

Renault Kiger

रेनो ने भी काइगर एसयूवी को हाल में ही फेसलिफ्ट किया है। जिसमें नए फीचर्स के साथ ही इसके डिजाइन और इंटीरियर को भी बदला गया है। अब इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 5.76 से 10.34 लाख रुपये के बीच है।

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा भी सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर कर रही है। इसे 2024 के अप्रैल महीने में फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च किया था। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 7.28 से 14.40 लाख रुपये के बीच है।