Ceiling Fan Safety Tips: सावधान! छत पर लगा पंखा गिर सकता है, जानें क्या गलतियां पड़ सकती हैं भारी

सीलिंग फैन लगाते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? Photo:- Freepik
सीलिंग फैन लगाते समय क्या ध्यान रखना चाहिए? Photo:- Freepik

Ceiling Fan Safety Tips And Tricks: जब गर्मी कम होती है तो हम सीलिंग फैन यानी छत पर लगा पंखा चलाते हैं। हालांकि, जब गर्मी बढ़ जाती है तब लोग कूलर या एसी चलाते हैं।

पर क्या आप ये जानते हैं कि आपकी गलती के कारण आपकी छत पर लगा पंखा गिर भी सकता है? इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आपका पंखा गिर सकता है।

ये भी पढ़ें:- iPhone 17 Pro Max: क्या आप जानते हैं पाकिस्तान में कितनी कीमत है आईफोन 17 प्रो मैक्स की? जानेंगे तो कहेंगे ये क्या

न करें ये गलतियां:-

पहली गलती

पुराने पंखे को लगाने से बचना चाहिए। कई लोग सालों साल पंखे को बदलते नहीं है जिसकी वजह से वो पुराना हो जाता है और कभी भी गिर सकता है। इसलिए समय रहते नया पंखा लगवा लेना चाहिए।

दूसरी गलती

सीलिंग फैन चाहे आप लगा रहे हैं या कोई इलेक्ट्रीशियन लगा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी नट बोल्ट ढीला न रहे। अगर आप इसका ध्यान नहीं देते हैं या लापरवाही बरतते हैं तो पंखा गिर सकता है।

तीसरी गलती

क्या आप जानते हैं कि सीलिंग फैन लगाते समय नट बोल्ट के अलावा उसमें एक सेफ्टी पिन भी होती है। अगर ये सेफ्टी पिन नहीं लगाई जाए और कभी नट बोल्ट टूट जाए तो पंखा गिर सकता है। इसलिए सेफ्टी पिन लगवाएं, क्योंकि ये पिन पंखे को गिरने से बचाती है।

ये भी पढ़ें:- PPF Vs SIP: ज्‍यादा प्रॉफिट के लिए दोनों ऑप्‍शंस में से क्‍या होगा सही, खबर पढ़कर ही लें फैसला

चौथी गलती

पंखा कभी भी खुद से नहीं लगाना चाहिए, तब तक जब तक आपको ये काम न आता हो। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका पंखा गिर सकता है। इसलिए इलेक्ट्रीशियन की मदद लें क्योंकि उन्हें पूरी तरह से ये काम आता है।