HomeAutomobilesHyundai Venue की नई जेनरेशन का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी,...

Hyundai Venue की नई जेनरेशन का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी, जानें कौन सी अहम जानकारी मिली है और कब होगी लॉन्च?

Hyundai Venue की नई जेनरेशन का पहला टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है। इसमें क्‍या डिटेल सामने आई हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Venue एक सब 4 मीटर एसयूवी है, जिसे इंडियन मार्केट में कई सालों से ऑफर किया जा रहा है। अब जल्‍द ही इस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले सोशल मीडिया पर हुंडई इंडिया ने पहला टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें क्‍या डिटेल्‍टस सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

पहला टीजर रिलीज हुआ

हुंडई अपनी सब 4 मीटर एसयूवी हुंडई वेन्‍यू की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने वाली है। इसके पहले मेकर ने सोशल मीडिया पर इसका नया और पहला टीजर रिलीज कर दिया है।

क्‍या मिल रही डिटेल

सोशल मीडिया पर हुंडई ने जो पहला टीजर रिलीज किया है। उसमें एसयूवी की फ्रंट ग्रिल और लाइट्स की डिटेल सामने आ गई है। जिसमें हुंडई के नए डिजाइन से प्रेेरणा लेकर ही एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल को डिजाइन किया गया है। सामने की ओर बड़ी ग्रिल भी दिखाई दे रही है।

अभी रिलीज होंगे और भी टीजर

अभी हुंडई ने सिर्फ पहला ही टीजर रिलीज किया है। लेकिन आने वाले कुछ और दिनों में इसके कई और टीजर भी सामने आएंगे। जिससे यह पता चलेगा कि नई जेनरेशन में कैसे चेंज किए गए हैं।

मिल सकते हैं ये फीचर्स

मेकर अपनी नई जेनरेशन वेन्‍यू को लंबे समय के बाद अपडेट कर रही है। अब इसमें नए डिजाइन के साथ नए फीचर्स भी मिलेंगे। माना जा रहा है कि नई जेनरेशन वेन्‍यू को ADAS, 6 एयरबैग, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, एलईडी डीआरएल, नए इंटीरियर, नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ लॉन्‍च किया जाएगा।

इंजन कितना होगा ताकतवर

माना जा रहा है कि हुंडई अपनी नई जेनरेशन वेन्‍यू के इंजन में कोई चेंज नहीं करेगी। इसमें अभी की तरह ही 1 लीटर टर्बो पेट्रोल के अलावा 1.5 लीटर डीजल इंजन भी दिया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

इंडियन मार्केट में हुंडई वेन्‍यू की नई जेनरेशन को ऑफिशियली 4 नवंबर 2025 को लॉन्‍च किया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

हुंडई की वेन्‍यू को इंडियन मार्केट में सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Maruti Brezza, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular