Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर वाले प्रदूषण से बचकर, वरना आप हो सकते हैं बीमार; जानें बचाव के तरीके

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? Photo:- Freepik
प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? Photo:- Freepik

Delhi-NCR Pollution Alert: दिसंबर का महीना लगने के बाद दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा है। आलम ये है कि चारों तरफ प्रदूषण छा गया है।

दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के कारण लोगों को दिक्कतें भी हो रही हैं और साथ ही ये प्रदूषण आपको बीमार भी कर सकते हैं। इसलिए आपको इससे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: सेल में मंगवाया है नया स्मार्टफोन तो ये काम करना न भूलें, वरना हो सकता है नुकसान

इन बातों का रखें ध्यान:-

मास्क पहनें

अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं या आपके बच्चे या अपना कोई घर से बाहर किसी काम से जा रहा है, तो मास्क पहनना न भूलें। एक अच्छी क्वालिटी का मास्क आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकता है।

बिना काम न जाएं बाहर

अगर आपको घर से बाहर जाना जरूरी नहीं है, तो इस प्रदूषण में घर से बाहर न जाएं। जैसे, पार्क में जाने से बचें, बच्चों को घर से बाहर भेजने से बचें आदि।

गॉगल्स पहन सकते हैं

दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह से प्रदूषण का स्तर है। ऐसे में आप आंखों पर गॉगल्स पहन सकते हैं जिससे आपकी आँखों में प्रदूषण के कारण होने वाली जलन से आप बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Volvo EX60 लॉन्च होने को तैयार, कब तक हो सकती है पेश और क्‍या हो सकती है प्राइज

बच्चों और बुजर्गों का खास ध्यान रखें

प्रदूषण के बीच आपको अपने छोटे बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्हें मास्क पहनाएं और बिना वजह बाहर न जाने दें। साथ ही अगर कोई बीमार है तो उसका भी ध्यान रखें, वरना प्रदूषण के कारण उसे दिक्कत हो सकती है।