HomeAutomobilesइंडियन मार्केट में मचने वाला है तहलका, जल्द लॉन्च होंगे ये 4...

इंडियन मार्केट में मचने वाला है तहलका, जल्द लॉन्च होंगे ये 4 नए Electric Scooters, देखें कौन-कौन से मॉडल हैं शामिल!

जैसे जैसे Electric Scooters की डिमांड आ रही है, वैसे ही कई मेकर्स इस सेगमेंट में नए ऑप्‍शन दे रहे हैं। जल्‍द ही कौन से 4 स्‍कूटर लॉन्‍च होंगे। रिपोर्ट पढ़ें।

Electric Scooters की इंडियन मार्केट में डिमांड जिस तरह से आ रही है, वैसे ही कई मेकर्स इस सेगमेंट में नए ऑप्‍शन दे रहे हैं। जल्‍द ही कौन से 4 स्‍कूटर लॉन्‍च होंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bajaj Chetak New Gen

इंडियन मार्केट में बजाज सिर्फ चेतक को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में ऑफर कर रही है। अब इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर की नई जेनरेशन को अगले कुछ महीनों में लॉन्‍च किया जाएगा। मेकर अभी इसकी टेस्टिंग कर रही है। जिसमें नई लाइट्स, नया टायर हॉगर, नया स्विचगियर कंसोल तो मिलेगा ही साथ में बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। जिससे इसकी रेंज भी बढ़ जाएगी।

Suzuki E Access

सुजुकी ने भले ही साल के शुरू में ऑटो एक्‍सपो में अपने पहले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर Suzuki E Access को इंडियन मार्केट में पेश किया हो। लेकिन अभी भी कस्‍टमर्स को इसके लॉन्‍च का इंतजार है। उम्‍मीद है कि अब इसे नए साल के शुरू में लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें 4.1 kWh की बैटरी मिलेगी जिससे इसे 95 किलोमीटर की रेंज मिलेगी।

Yamaha R01

यामाहा भी River Indie पर बेस अपने पहले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को इंडिया में काफी जल्‍द लॉन्‍च करेगी। फिलहाल इसका टेस्‍ट किया जा रहा है। कंपनी में इसे RY01 कोडनेम से जाना जाता है। माना जा रहा है कि इसमें जो बैटरी मिलेगी उससे इसे 100 किलोमीटर से 120 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाएगी।

Ather EL

एथर भी इंडियन मार्केट में नए स्‍कूटर ईएल को लॉन्‍च करने वाली है। यह भी रिज्‍टा की तरह एक फैमिली स्‍कूटर होगा लेकिन इसका डिजाइन उससे काफी अलग होगा। दिखने में यह किसी भी ICE स्‍कूटर की तरह हो सकता है, जिसमें मोटर और बैटरी मिलेगी। जिससे इसे 100 से 140 किलोमीटर की रेंज मिल पाएगी। माना जा रहा है कि इस स्‍कूटर काे अगले साल फेस्टिव सीजन पर लॉन्‍च किया जाएगा और उसके पहले एथर डे पर इसका डेब्‍यू भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular