PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का बढ़ रहा इंतजार, आखिर कब किसानों को मिलेंगे पैसे?

22वीं किस्त कब मिल सकती है? Pic Credit- Freepik
22वीं किस्त कब मिल सकती है? Pic Credit- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi 21 Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मौजूदा समय में देश की सबसे चर्चित योजना है। करोड़ों की संख्या में इस योजना से किसान जुड़े हैं।

इस योजना से जुड़े किसानों को इस बार 21वीं किस्त मिलनी है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है? किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें:- Mobile Hack Alert: क्या आपके मोबाइल में भी नजर आ रही हैं ये 3 चीजें? अगर हां, तो हो सकता है हैक; अभी करें ऐसे चेक

20 किस्त आ चुकी हैं

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब तक कुल 20 किस्त मिल चुकी हैं। 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी हुई थी और इसका लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिला था।

इन लोगों को मिल चुकी है 21वीं किस्त

केंद्र सरकार ने पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लगभग 27 लाख से अधिक पात्र किसानों को 21वीं किस्त का तोहफा बीती 26 सितंबर को दिया।

इन राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा जिस वजह से ये किस्त समय से पहले जारी की गई।

ये भी पढ़ें:- PM Vishwakarma Yojana: क्या मिलता है इस सरकारी योजना में लाभ? मोदी सरकार ने किया था शुरू

बाकी किसानों को कब मिलेगी 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना से जो किसान जुड़े हैं उन्हें 21वीं किस्त का इंतजार है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार 21वीं किस्त जारी होने की तारीख बता सकती है और नवंबर महीने में ही 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।