Yamaha FZ बाइक 5 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

Yamaha FZ FI
Yamaha FZ FI PC-autotechbiz.in

Yamaha FZ FI Down Payment and EMI: इंडियन मार्केट में 150 सीसी सेगमेंट में यामाहा अपनी एफजेड एफआई को लाती है। इस बाइक को दिल्‍ली में रहते हुए खरीदना है और सिर्फ 5 हजार रुपये Down Payment करनी है तो फिर 3 साल तक हर महीने कितनी EMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha FZ FI की क्‍या है प्राइज

Yamaha FZ FI की एक्‍स शोरूम प्राइज 108466 रुपये है। इस प्राइज पर मेकर इसके FI वेरिएंट को ऑफर कर रही है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 10177 रुपये का RTO और 8612 रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 130345 रुपये हो जाती है।

5 हजार Down Payment

अब 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 125345 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस बाइक पर फाइनेंसर 10 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 4045 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

130345 रुपये ऑन रोड प्राइज वाली Yamaha FZ FI बाइक के लिए 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 125345 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 10 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 4045 रुपये हर महीने EMI देते हैं तो 3 सालों में 20258 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे बाइक की टोटल प्राइज 145603 रुपये बन जाएगी।