Hero Splendor Plus बाइक 5 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

Hero Splendor Plus Downpayment and EMI
Hero Splendor Plus Downpayment and EMI PC-autotechbiz.in

Hero Splendor Plus Down Payment and EMI: इंडिया में सरकार ने जैसे ही जीएसटी को कम किया और फेस्टिव सीजन में ऑटो सेक्‍टर में सेल का बूम आ गया। हर रोज शोरूम्‍स पर लोग लाइन लगाकर बाइक्‍स खरीद रहे हैं। Hero Splendor बाइक को खरीदना है और सिर्फ 5 हजार रुपये Down Payment करनी है तो फिर 3 साल तक हर महीने कितनी EMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

Hero Splendor की क्‍या है प्राइज

हीरो स्‍प्‍लेंडर एक एंट्री लेवल बाइक है जिसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 73902 रुपये है। इस प्राइज पर मेकर इसके स्‍टैंडर्ड एडिशन को ऑफर कर रही है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 5912 रुपये का RTO और 6118 रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 85932 रुपये हो जाती है।

5 हजार Down Payment

अब 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 80932 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस बाइक पर फाइनेंसर 12 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 2688 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

85932 रुपये ऑन रोड प्राइज वाली Hero Splendor बाइक के लिए 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 80932 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 12 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 2688 रुपये हर महीने देते हैं तो 3 सालों में 15840 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे बाइक की टोटल प्राइज 96772 रुपये बन जाएगी।