Twin Cylinder Superbike का मजा बजट में! 10 लाख रुपये से कम में आने वाली ये बाइक्‍स देंगी पॉवरफुल राइडिंग एक्सपीरियंस

twin cylinder bikes
twin cylinder bikes PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में वैसे तो सबसे ज्‍यादा बाइक्‍स को सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ ही ऑफर किया जाता है। लेकिन कई ऐसी बाइक्‍स भी हैं जो Twin Cylinder इंजन के साथ आती हैं। ये बाइक्‍स चलाने में ज्‍यादा अच्‍छा राइडिंग एक्‍सपीरियंस देने के साथ ही काफी पॉवरफुल भी होती हैं। 10 लाख रुपसे से कम में ऐसी कौन सी बाइक्‍स हैं, जिनको खरीदा (twin-cylinder bikes under 10 lakh) जा सकता है। आइए इस खबर में पढ़ते हैं।

Twin Cylinder Aprilia Tuono 457

अप्रिलिया भी इंडिया में Aprilia Tuono 457 को ऑफर करती है। इस नेकेड डिजाइन वाली बाइक में 457 सीसी का पैरलल ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 46.9 बीएचपी की पावर और 43.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। बाइक को 0-100 करने में सिर्फ 5 सेकेंड लगते हैं। इसकी टॉप स्‍पीड 175 किलोमीटर तक है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 3.95 लाख रुपये है।

Yamaha R3 बाइक

जैपनीज़ बाइक मेकर यामाहा इंडियन मार्केट में Yamaha R3 को ऑफर कर रही है। इस बाइक में 321 सीसी लिक्‍विड कूल्‍ड ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 41.4 बीएचपी की पावर और 29.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। 0-100 करने में इसे सिर्फ 6 सेकेंड लगते हैं। इसकी टॉप स्‍पीड 188 किलोमीटर है और इसकी प्राइज 3.59 लाख रुपये है।

Aprilia RS 457

अप्रिलिया Tuono 457 नेकेड बाइक के फेयर्ड वर्जन Aprilia RS 457 को भी इंडियन मार्केट में ऑफर कर रही है। इस बाइक में भी 457 सीसी का पैरलल ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 46.9 बीएचपी की पावर और 43.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। बाइक को 0-100 करने में सिर्फ 4.99 सेकेंड लगते हैं। इसकी टॉप स्‍पीड 190 किलोमीटर तक है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 4.20 लाख रुपये है।

Kawasaki Ninja 650

कावासाकी भी निंजा 650 को इंडियन मार्केट में ऑफर कर रही है। इस बाइक में 649 सीसी लिक्विड कूल्‍ड पैरलल ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 67.3 बीएचपी और 64 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। 0-100 करने में इसे सिर्फ 3.92 सेकेंड लगते हैं और इसकी टॉप स्‍पीड 210 किलोमीटर तक है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 7.27 लाख रुपये है।