बाहर से मोबाइल कवर और टेंपर्ड लगवाना बंद! ये 3 बड़ी कंपनियां हर महीने देती हैं फ्री में; जानें कैसे लें

फ्री में मोबाइल कवर और टेंपर्ड कौन सी कंपनी देती है? Photo:- Freepik
फ्री में मोबाइल कवर और टेंपर्ड कौन सी कंपनी देती है? Photo:- Freepik

Mobile Tempered Glass And Back Cover Free: लोग अपने मोबाइल फोन में एक अच्छी क्वालिटी का टेंपर्ड ग्लास लगवाते हैं। साथ ही एक अच्छा बैक कवर भी।

पर क्या आप ये जानते हैं कि 3 मोबाइल कंपनियां ऐसी हैं जो आपको ये दोनों ही चीजें मोबाइल का बैक कवर और टेंपर्ड फ्री में देती हैं और वो भी हर महीने?

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: क्या मोबाइल में बैक कवर लगवाना चाहिए या नहीं? यहां जानें फायदे-नुकसान

कौन सी कंपनियां मुफ्त में देती हैं बैक कवर-टेंपर्ड?

दरअसल, Oppo, Vivo और Realme सर्विस डे के नाम से एक प्लान चलाती है। इसमें महीने के कुछ दिन ऐसे तय हैं जहां पर इन तीनों के सर्विस सेंटर पर आपको मोबाइल का फोन कवर और स्क्रीन गार्ड मुफ्त में मिलता है।

साथ ही आप मोबाइल और उसके स्पीकर की सफाई जैसी सर्विस फ्री में ले सकते हैं। बस ध्यान रहे कि ये तभी हो सकता है जब आप Oppo, Realme, Vivo और iQOO का मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं।

किस कंपनी में किस तारीख को फ्री?

Vivo और iQOO का मोबाइल इस्तेमाल करने वाले हर महीने 14 से 16 तारीख के बीच सर्विस सेंटर से फ्री में बैक कवर और स्क्रीन गार्ड ले सकते हैं।

Oppo यूजर्स के लिए हर महीने की 10 से 12 तारीख के बीच ये फ्री सुविधा होती है।

ये भी पढ़ें:- Aadhaar Mobile Number Update: आधार में नया मोबाइल नंबर करना है अपडेट, तो ये रहा तरीका

Realme का मोबाइल चलाने वाले लोग हर महीने के तीसरे शनिवार को मुफ्त में बैक कवर और स्क्रीन गार्ड ले सकते हैं।