Upcoming SUVs: 10 लाख से कम में लॉन्‍च होंगी ये 7 SUVs, कुछ को मिलेगा नया अवतार

Upcoming SUVs Under 10 Lakh
Upcoming SUVs Under 10 Lakh PC-autotechbiz.in

Upcoming SUVs: इंडिया में कस्‍टमर्स को अब हैचबैक और सेडान कार से ज्‍यादा एसयूवी पसंद आती हैं। इसलिए मेकर्स भी 2026 में ऐसी 7 एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने वाले हैं जिनकी प्राइज 10 लाख रुपये से कम होगी। इनमें कौन सी एसयूवी शामिल रहेंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं

Hyundai Inster

हुंडई अपनी सबसे सस्‍ती एसयूवी वाले सेगमेंट में अब अगले साल इंस्‍टर को लॉन्‍च करेगी। मेकर इस एसयूवी को क्रेटा के नीचे पोजिशन करेगी और इसका सीधा मुकाबला Kia Syros जैसी एसयूवी से होगा।

Tata Scralet

टाटा भी इस सेगमेंट में पंच और नेक्‍सन के बीच में स्‍कारलेट को लाने वाली है। इसमें नेक्‍सन से कई फीचर्स और मैकेनिकल्‍स को लेकर बनाया जाएगा। सब 4 मीटर में यह एसयूवी भी कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर की जाएगी।

Tata Punch

टाटा पंच का भी फेसलिफ्ट कहें या नई जेनरेशन इसे 2026 में लाया जाएगा। अभी इसकी टेस्‍टिंग हो रही है और इसे 2026 के आखिर तक लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें नया डिजाइन और फीचर्स होंगे।

Maruti SUV

मारुति भी सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में अपनी पोजिशन मजबूत करने के लिए नई एसयूवी को ला सकती है। इसे माइक्रो एसयूवी की तरह लाया जाएगा और पंच जैसी एसयूवी को चुनौती दी जाएगी। इसे भी 2026 के आखिर या 2027 के शुरू में लाया जाएगा।

Kia Syros EV

किआ ने भले ही 2025 के शुरू में सिरोस को ICE सेगमेंट में लॉन्‍च किया है। लेकिन अभी इसके ईवी वर्जन को भी लाने की तैयारी की जा रही है। मेकर इसे 2026 में लॉन्‍च करेगी जो रियल टाइम में 400 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

Mahindra XUV 3XO EV

महिंद्रा भी XUV 3XO के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को इंडिया में 2026 में लॉन्‍च करेगी। जो इसके ICE वर्जन की तरह ही मिलता जुलता होगा। इसे भी महिंद्रा के नए Born EV वाले आर्किटेक्‍चर पर बनाया जाएगा। अभी इसकी टेस्टिंग हो रही है।

Volkswagen Tera

फॉक्‍सवैगन भी टेरा एसयूवी को इंडिया में लॉन्‍च करने वाली है। इस एसयूवी को स्‍कोडा काइलैक वाले सेगमेंट, फीचर्स और इंजन के साथ लाया जाएगा। इसे 2026 में इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा।